{"_id":"5b8938b342c792462d13525f","slug":"asian-games-2018-india-vs-japan-womens-hockey-final-match-live-updates","type":"story","status":"publish","title_hn":"INDvJPN Live: फाइनल में गोल्ड से चूकीं भारतीय महिला हॉकी टीम, सिल्वर मेडल से करना पड़ा संतोष","category":{"title":"Hockey","title_hn":"हॉकी","slug":"hockey"}}
INDvJPN Live: फाइनल में गोल्ड से चूकीं भारतीय महिला हॉकी टीम, सिल्वर मेडल से करना पड़ा संतोष
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 31 Aug 2018 08:02 PM IST
विज्ञापन
women team
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंडोनेशिया में चल रहे 18वें एशियाई खेलों के 14वें दिन भारतीय महिला हॉकी टीम को जापान के हाथों हार का सामना करना पड़ा। एशियन गेम्स के महिला हॉकी फाइनल में भारतीय टीम को 2-1 हराकर जापान ने गोल्ड मेडल पर कब्जा किया और भारत को सिल्वर मेडल संतोष करना पड़ा।
विज्ञापन
जापान की तरफ से मैच का पहला गोल शिमिजू मिनामी ने पहले क्वार्टर के आखिरी 5वें मिनट में दागा। हालांकि दूसरे क्वार्टर में भारत की फॉरवर्ड खिलाड़ी नेहा गोयल ने शानदार गोल कर मैच का स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया। तीसरे क्वार्टर में भारत ने जापान के गोलपोस्ट पर लगातार हमले किए, लेकिन गोल करने में नाकाम रही।
विज्ञापन
इसके बाद तीसरे क्वार्टर के आखिरी दो मिनट में जापान की कावामुरा मोटोमी ने गोल कर अपनी टीम को बढ़त दिला दी। चौथे क्वार्टर में जापान ने सुरक्षित रणनीतियों के साथ भारत को अपने गोलपोस्ट से दूर रखा। आखिरी मिनट में भारत ने दो जबरदस्त स्ट्रोक लगाए, लेकिन वो गोल में तब्दील न हो सके और इसी के साथ एशियन गेम्स में भारतीय महिला हॉकी टीम को सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा।
विज्ञापन
यहां देखें मैच का लाइव अपडेट्स
मैच का फाइनल स्कोर: भारत-जापान: 2-1
- आखिरी मिनट में भारत के दो बड़े हमले, गोल करने की कोशिश नहीं हो पाई सफल
- चौथे क्वार्टर का आधे से ज्यादा समय समाप्त, मैच में 2-1 से आगे जापान
- कावामुरा मोटोमी ने भारत के खिलाफ दागा शानदार गोल, भारत-जापान: 1-2
- दूसरे मिनट में जापान को पेनल्टी कॉर्नर, जापान ने दागा दूसरा गोल
- तीसरे क्वार्टर में भारत का दबदबा, जापान ने भी दिखाया अच्छा डिफेंस
- 10वें मिनट में भारतीय महिला हॉकी टीम गोल करने से चूकी
- हाफ टाइम का खेल समाप्त, जापान-भारत 1-1 से बराबर
- मैच के आखिरी मिनट में जापान का हमला, खतरा टला
- मैच का स्कोर: 1-1 से बराबर
- 7वें मिनट में भारतीय महिला हॉकी टीम गोल करने में कामयाब, नेहा गोयल ने किया कमाल
- 13वें मिनट में जापान का भारतीय टीम पर एक और हमला, कोशिश नाकाम
- दूसर क्वार्टर का खेल हुआ शुरू
- पहले क्वार्टर हुआ समाप्त, 0-1 से पीछे भारत
- मैच का स्कोर: भारत-0, जापान-1
- 5वें मिनट में जापान को पेनल्टी कॉर्नर का मौका, जापान की ओर से शिमिजू मिनामी ने दागा गोला
- छठे मिनट में भारत को मिला पहला पेनल्टी कॉर्नर, गोल करने में नाकाम भारतीय टीम
- 8वें मिनट में जापान का एक और बड़ा हमला, भारत की गोलकीपर सविता गोल रोकने में कामयाब
- 9वें मिनट में जापान का जबर्दस्त काउंटर अटैक, खतरा टला
- पहले क्वार्टर के 12वें मिनट में रानी रामपाल की बेहतरीन कोशिश, गोल करने से चूकीं