{"_id":"5b3e8d174f1c1bba248b4bb3","slug":"asian-champions-trophy-india-will-start-campaign-again-host-oman","type":"story","status":"publish","title_hn":"एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: ओमान के खिलाफ आगाज करेगा गत चैंपियन भारत","category":{"title":"Hockey","title_hn":"हॉकी","slug":"hockey"}}
एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: ओमान के खिलाफ आगाज करेगा गत चैंपियन भारत
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 06 Jul 2018 02:56 AM IST
विज्ञापन
भारतीय हॉकी टीम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गत चैंपियन भारत मस्कट में 18 से 28 अक्टूबर तक होने वाली पांचवीं एशियन चैंपियंस ट्रॉफी (एसीटी) हॉकी में अपने अभियान की शुरुआत पहले ही दिन मेजबान ओमान के खिलाफ करेगा। एशियन हॉकी फेडरेशन (एएचएफ) ने गुरुवार को छह देशों (मलयेशिया, पाकिस्तान, दक्षिण कोरिया, जापान, ओमान व भारत) के इस टूर्नामेंट के कार्यक्रम की घोषणा की।
विज्ञापन
भारतीय टीम टूर्नामेंट में सबसे ऊंची रैंकिंग वाली टीम के रूप में भाग लेगी और खिताब बरकरार रखने की दावेदार होगी। दुनिया के छठे नंबर की भारतीय टीम को 12वें नंबर की मलयेशिया और 13वें नंबर की पाकिस्तानी टीम से कड़ी चुनौती मिलने की उम्मीद है। सभी टीमें पांच राउंड रॉबिन मैच खेलेंगी, जिसके बाद शीर्ष चार टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी।
विज्ञापन
भारत का कार्यक्रम इस प्रकार है:
- ओमान, 18 अक्टूबर
- पाकिस्तान, 20 अक्टूबर
- जापान, 21 अक्टूबर
- मलयेशिया, 23 अक्टूबर
- दक्षिण कोरिया, 24 अक्टूबर