फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Hockey ›   ASIAN CHAMPIONS TROPHY: India hockey team wants good start here

एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी: धमाकेदार आगाज चाहेगी भारतीय हॉकी टीम

Wed, 17 Oct 2018 08:50 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 17 Oct 2018 08:50 PM IST
विज्ञापन
ASIAN CHAMPIONS TROPHY: India hockey team wants good start here

एशियाई खेलों में कमजोर प्रदर्शन के बाद विजयी लय हासिल करने के लिए बेताब मनप्रीत सिंह की अगुआई वाली भारतीय हॉकी टीम गुरुवार को एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी के अपने पहले मुकाबले में मेजबान ओमान के खिलाफ जीत के साथ दमदार आगाज करना चाहेगी।

विज्ञापन


भारत को जकार्ता एशियाई खेलों के सेमीफाइनल में मलयेशिया से हार के बाद कांस्य से संतोष करना पड़ा था। दुनिया की पांचवें नंबर की टीम और गत चैंपियन टूर्नामेंट में सबसे ऊंची रैंकिंग वाले एशियाई देश के तौर पर प्रवेश करेगी और ओमान से उसे कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन


2014 एशियाई खेलों में पिछली बार जब दोनों टीमें आमने-सामने हुई थीं तो भारत ने ओमान को 7-0 से मात दी थी। कोच हरेंद्र सिंह का मानना है कि राउंड रोबिन के अहम मुकाबलों से पहले मेजबान से भिड़ना अच्छा परीक्षण होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले मैच में ओमान से खेलने के बाद भारत को 20 अक्तूबर को चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से, 21 को मलयेशिया और 24 को दक्षिण कोरिया से भिड़ना है। पिछली बार टूर्नामेंट में भारत को हार का मुंह नहीं देखना पड़ा था, उसने जापान को 10-2 से हराया था। इसके बाद दक्षिण कोरिया से 1-1 से ड्रॉ खेला, पाकिस्तान को 3-2 और चीन को 9-0 से हराने के बाद मलयेशिय को 2-1 से पराजित किया था।


हम मेजबान ओमान के खिलाफ अपना अभियान शुरू करने को लेकर उत्साहित हैं जो घरेलू दर्शकों के सामने खेलेंगे। पूल मैच काफी अहम होंगे जिसमें हमें मलयेशिया, पाकिस्तान, जापान और दक्षिण कोरिया से भिड़ना है। उससे पहले शुरुआती मैच हमारे लिए अच्छी परीक्षा होगा। टीम को अगर दोबारा ट्रॉफी हासिल करने की उम्मीद लगानी है तो उसे गलतियों से बचना होगा।

हरेन्द्र सिंह, भारतीय कोच

-गुरुवार को एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी के पहले मुकाबले में भारतीय हॉकी टीम का सामना ओमान से
-04 साल बाद दोनों टीमें होंगी आमने-सामने। 2014 में इसी टूर्नामेंट में भारत ने ओमान को 7-0 से धोया था
-02 बार भारत (2011 व 2016) और पाकिस्तान (2012 व 2013) में यह ट्रॉफी जीत चुके हैं

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed