फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Hockey ›   Asian Champions Trophy hockey: india vs japan match preview

एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी: जापान पर फिर बड़ी जीत के इरादे से उतरेगा भारत

Sat, 27 Oct 2018 01:02 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 27 Oct 2018 01:02 AM IST
विज्ञापन
Asian Champions Trophy hockey: india vs japan match preview
हॉकी इंडिया

गत चैंपियन भारत एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में शनिवार को एशियाई खेलों की चैंपियन टीम जापान का सामना करेगी तो उसका लक्ष्य एक बार फिर उपमहाद्वीप में अपना दबदबा कायम करने का होगा।

विज्ञापन


राउंड रॉबिन चरण में जापान को 9-0 से हराने वाली भारतीय टीम का पलड़ा एक बार फिर भारी होगा। भारत अकेली ऐसी टीम है जिसे राउंड रॉबिन चरण में पराजय का सामना नहीं करना पड़ा।मलयेशिया से गोलरहित ड्रॉ के अलावा भारत ने अपने सारे मैच जीते।
विज्ञापन


भारत पांच मैचों में 13 अंक लेकर शीर्ष पर रहा। चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान 10 अंक लेकर दूसरे, मलयेशिया तीसरे और जापान चौथे स्थान पर रहा। भुवनेश्वर में अगले महीने होने वाले विश्व कप से पहले एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी आखिरी टूर्नामेंट है। भारतीय टीम एक बार फिर शानदार प्रदर्शन कर अपने आलोचकों को गलत साबित करना चाहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
कोच हरेंद्र सिंह की टीम ने ओमान को 11-0 से, पाकिस्तान को 3-1 से, जापान को 9-0 और दक्षिण कोरिया को 4-1 से हराया। भारतीय टीम एशियाई खेलों में महज कांस्य पदक जीतने की अपनी निराशा भी जापान को हराकर दूर करना चाहेगी। दूसरी ओर जापान ने टीम में 6 युवा खिलाड़ियों को शामिल किया है।

सेमीफाइनल में पहुंची टीमों में सिर्फ जापान ही है जो विश्व कप में नहीं होगी। जापान के कोच सीगफ्राइड ऐकमैन ने कहा, ‘मैंने हमेशा कहा है कि हमारे 10 मुकाबलों में से 9 में भारत का पलड़ा भारी होगा। हमें उम्मीद है कि शनिवार को हम उसे हराएंगे।’ दूसरे सेमीफाइनल में पाकिस्तान की टक्कर मलयेशिया से होगी। फाइनल रविवार को खेला जाएगा।


06: गोल कर चुके हैं भारत के हरमनप्रीत सिंह जिसमें एक हैट्रिक शामिल है 
04: मैच जीते हैं भारतीय टीम ने पांच में से एक मैच गोलरहित ड्रॉ खेला 


‘मैं चाहूंगा कि मेरी टीम जज्बात पर काबू रखकर आक्रामक हॉकी खेले। सेमीफाइनल एकदम अलग मैच होगा। जापान के खिलाफ पिछले मैच की स्कोरलाइन अब कोई मायने नहीं रखती।’-हरेंद्र सिंह, भारतीय कोच 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed