फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Hockey ›   Asia Cup Thrilling 3-3 draw against India and Malaysia, Dilip Tirkey said this

Asia Cup: भारत और मलेशिया के खिलाफ रोमांचक मैच 3-3 से हुआ ड्रॉ, दिलीप टिर्की ने कही यह बात

Mon, 30 May 2022 01:16 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Mon, 30 May 2022 01:16 PM IST
सार

रोमांचक मैच के बाद भारतीय टीम की सराहना करते हुए पूर्व खिलाड़ी दिलीप टिर्की ने भी अपने सोशल मीडिया हैंडल पर कू पोस्ट करते हुए लिखा कि टीम इंडिया ने दो गोल से तीन-तीन के ड्रॉ पर अच्छी वापसी की।

विज्ञापन
Asia Cup Thrilling 3-3 draw against India and Malaysia, Dilip Tirkey said this
एशिया कप - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत ने एशिया कप में अपने उत्साही प्रदर्शन को जारी रखा और रविवार शाम को सुपर चार मुकाबले में मलेशिया के खिलाफ तीन-तीन से ड्रॉ खेला। भारत के लिए विष्णुकांत सिंह, एसवी सुनील, नीलम संजीव जेस ने तीन गोल किए। मैच की शुरुआत मलेशिया ने की और टूर्नामेंट के प्रमुख खिलाड़ी रजी रहीम ने पहले क्वॉर्टर में अपनी टीम को एक गोल का फायदा देने के लिए पेनाल्टी कार्नर को गोल में बदल दिया। 
विज्ञापन


रहीम ने इसके बाद दोबारा ऐसा ही किया और मलेशिया ने हाफ टाइम के अंतराल में दो गोल की बढ़त बना ली। इसके बाद विष्णुकांत ने पेनाल्टी कार्नर से भारत के लिए स्कोरिंग की शुरुआत की। फिर एसवी सुनील ने पवन राजभर के बेहतरीन पास को गोल में बदला। इसके बाद नीलम ने एक और पेनाल्टी कार्नर को गोल में बदलकर स्कोरबोर्ड पर गिनती आगे बढ़ाई, लेकिन मलेशिया ने जल्द ही बराबरी हासिल कर ली और रहीम ने एक बार फिर स्कोरशीट में अपना नाम दर्ज कराया।
विज्ञापन


इस रोमांचक मैच के बाद भारतीय टीम की सराहना करते हुए पूर्व खिलाड़ी दिलीप टिर्की ने भी अपने सोशल मीडिया हैंडल पर कू पोस्ट करते हुए लिखा कि टीम इंडिया ने दो गोल से तीन-तीन के ड्रॉ पर अच्छी वापसी की। सुपर चार एस टेबल टॉपर दक्षिण कोरिया के खिलाफ अगला मैच काफी दिलचस्प होने वाला है। अगले मैच का बेसब्री से इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन



वहीं, भारतीय खिलाड़ी नीलम ने कहा, हम मजबूत होकर वापस आएंगे! उम्मीद है कि टीमों के लिए योगदान जारी रहेगा।



आपको बता दें कि सुपर चार में अंकों के हिसाब से कोरिया शीर्ष पर है, जबकि भारत दूसरे स्थान पर है। वहीं, जापान दो हार के बाद फाइनल में पहुंचने का अवसर गवा चुका है। जबकि  शून्य के साथ मलेशिया के पास फाइनल में जाने का अवसर तब बनता है, जब वह जापान को कम से कम दो गोल से हराए और भारत व कोरिया के बीच होने वाला मैच ड्रॉ पर हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed