भारत को उसके ही घर में हराना वाकई मुश्किल: एरान जेलवस्की
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुनिया की नंबर एक टीम और मौजूदा चैंपियन ऑस्ट्रेलिया के कप्तान एरान जेलवस्की ने टीम के ओडिशा हॉकी विश्व कप के लिए शनिवार को भुवनेश्वर पहुंचने पर कहा कि उनकी टीम पर खिताब बरकरार रखने का कोई दबाव नहीं है। जेलवस्की ने कहा, 'हमारे लिए भुवनेश्वर आना एक तरह से घर लौटने जैसा है।'
ऑस्ट्रेलिया अपने अभियान का आगाज अगले शुक्रवार करे आयरलैंड के खिलाफ मैच से करेगा। ऑस्ट्रेलिया की टीम पूल बी में आयरलैंड, इंग्लैंड और चीन के साथ है। भुवनेश्वर पहुंचने पर शनिवार को ऑस्ट्रेलिया की टीम खिताब बरकरार रखने का अभियान शुरू करने से पहले विश्वास से भरी नजर आई। ऑस्ट्रेलिया के लिए भुवनेश्वर का मैदान खासा लकी रहा है, क्योंकि इसी मैदान पर वह 2014 में चैंपियंस ट्रॉफी और 2017 में हॉकी वल्र्ड लीग फाइनल्स खिताब जीत चुकी है।
जाने माने डिफेंडर जेलवस्की ने कहा, 'हम मंदिरों के शहर में फिर आकर बहुत खुश हैं। हमें भुवनेश्वर में हॉकी विश्व कप में खुद को दुनिया की सर्वश्रेष्ठ टीमों और खिलाड़ियों के खिलाफ आंकने का मौका मिलेगा। हमारी टीम ने 2016 के रियो ओलंपिक के बाद से खुद को बहुत परखा नहीं है।
यह विश्व कप हाल ही के विश्व कपों में सबसे खुला होगा। विश्व हॉकी में आज टीमों के बीच फासला बहुत कम हुआ है और हॉकी में प्रतिस्पर्धा बहुत बढ़ी है। कोई भी टीम विश्व कप जीत सकती है। भारत चूंकि अपने घर में अपने ही प्रशंसकों के सामने खेलेगा और ऐसे में उसे हराना वाकई बहुत मुश्किल होगा।'
ऑस्ट्रेलिया के कॉलिन बैच ने कहा, ' हमारी टीम के लिए पूल चरण के मैच आसान नहीं होंगे। हमें भले ही मौजूदा चैंपियन है लेकिन हमारे लिए हमें अपना खिताब बरकरार रखने के लिए लंबा रास्ता तय करना है। हमें बहुत मेहनत करनी होगी। हमने लंदन में महिला हॉकी विश्व कप में बहुत उलटफेर देखे। हमें आयरलैंड के खिलाफ जीतने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा।'
'हम आयरलैंड के खिलाफ लंबे समय नहीं खेले हैं। आयरलैंड की टीम ने हालांकि अच्छी हॉकी खेली है। हम इंग्लैंड टीम के खिलाफ जरूर कुछ खेले हैं और उसकी टीम खासी अच्छी है। चीन की टीम अनजानी सी है और हमें एक समय केवल एक मैच की बाबत ही सोचना होगा।'