{"_id":"5c027b1ebdec2241641d3fb0","slug":"a-miniature-artist-made-hockey-world-cup-trophy-on-a-pencil-nib","type":"story","status":"publish","title_hn":"कलाकार को सलाम, पेंसिल की निब को दे दी हॉकी वर्ल्ड कप ट्रॉफी की शक्ल","category":{"title":"Hockey","title_hn":"हॉकी","slug":"hockey"}}
कलाकार को सलाम, पेंसिल की निब को दे दी हॉकी वर्ल्ड कप ट्रॉफी की शक्ल
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 01 Dec 2018 05:47 PM IST
विज्ञापन
hockey world cup trophy
मेंस हॉकी वर्ल्ड कप का 14वां संस्करण ओडिशा की मेजबानी में खेला जा रहा है। वहीं हॉकी वर्ल्ड कप को लेकर फैंस की उत्सुकता मैदान के बार भी साफ दिखाई दे रही है। इसका उदाहरण तब सामने आया जब भुवनेश्वर के एक मिनिएचर आर्टिस्ट ने पेंसिल की निब को ही वर्ल्ड कप ट्रॉफी का आकार दे डाला।
विज्ञापन
भुवनेश्वर के जतनी में रहने वाले ईस्वर राव ने अपनी कला का शानदार नमूना पेश करते हुए पेंसिल की एक बारीक से नोंक को वर्ल्ड कप ट्रॉफी का रूप दे दिया। इतना ही नहीं, ईस्वर ने एक कांच की बोतल में भी वर्ल्ड कप की छोटी सी ट्रॉफी डिजाइन की है, जो देखने में काफी आकर्षक लग रही है।
विज्ञापन
बता दें कि हॉकी वर्ल्ड कप 2018 में भारत ने अपना पहला मुकाबला दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 5-0 से जीता। शानदार लय में नजर आ रही भारतीय हॉकी टीम का सामना अब 2 दिसंबर को मजबूत बेल्जियम से होगा।
विज्ञापन
Odisha: L Eswar Rao, a miniature artist from Bhubaneswar's Jatni, has made a miniature model of men's Hockey World Cup trophy inside a glass bottle & on a pencil nib. #HockeyWorldCup2018 pic.twitter.com/6YJfFtZesV
— ANI (@ANI) December 1, 2018