फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Heres how much prize money France will win in the World Cup Final

मालामाल हुई फ्रांस, फीफा विश्व कप 2018 फाइनल में क्रोएशिया को हराते ही मिले इतने करोड़ रुपए

Mon, 16 Jul 2018 11:43 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 16 Jul 2018 11:43 AM IST
विज्ञापन
Heres how much prize money France will win in the World Cup Final
क्रोएशिया को हराकर फ्रांस ने दूसरी बार फीफा विश्व कप में कब्जा जमाया। रविवार को मॉस्को के लुजनिकी स्टेडियम में हुए इस मुकाबले का फैसला 4-2 से फ्रांस के पक्ष में गया। इसी के साथ दुनिया को अपना नया फुटबॉल विश्व विजेता मिल गया। 
विज्ञापन


पूरे एक महीने तक चले इस इस टूर्नामेंट का आगाज 14 जून को हुआ था। 32 टीमों के बीच एक महीने से ज्यादा दिन तक चले महासंग्राम में अर्जेंटीना, ब्राजील, पुर्तगाल जैसे टीम को पछाड़ते हुए फ्रांस सबसे आगे निकल गई।
विज्ञापन


अगर बात इनामी राशि की करें तो टूर्नामेंट जीतने वाली फ्रांस तो मालामाल हो गई। मगर फीफा प्रबंधन ने बाकी टीमों को भी खाली नहीं जाने दिया। फीफा में कुल इनामी राशि 400 मिलियन (2700 करोड़ से ज्यादा) थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

फ्रांस को मिली इतनी राशि

फाइनल जीतने वाली फ्रांस को 38 मिलियन डॉलर (करीब 260 करोड़ रुपये), दूसरे नंबर पर रहने वाली टीम को क्रोएशिया को 28 मिलियन डॉलर (लगभग 191 करोड़ रुपये) मिले। 

तीसरे नंबर पर रही बेल्जियम को फीफा 24 मिलियन डॉलर यानी करीब 164 करोड़ रुपये इनाम स्वरूप हाथ आए। बता दें कि 2014 के फीफा विश्व कप विजेता टीम जर्मनी को 239 करोड़ रुपये मिले थे।

यही नहीं, चौथे स्थान पर आने वाली टीम इंग्लैंड को 2.2 करोड़ डॉलर (148 करोड़ रुपए) मिले। इसके अलावा क्वार्टर फाइनल तक का सफर तय करने वाली टीम को 1.6 करोड़ डॉलर तथा प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंचने वाली टीमों को 1.2 करोड़ डॉलर मिले। ग्रुप चरण से बाहर होने वाली 16 टीमों को 80-80 लाख डॉलर (54 करोड़ रुपये) की इनामी राशि प्रदान की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed