फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   haydrabad bags saina in first ibl auction

IBL नीलामीः साइना को 72 लाख में हैदराबाद ने खरीदा

Mon, 22 Jul 2013 10:35 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Mon, 22 Jul 2013 10:35 PM IST
विज्ञापन
haydrabad bags saina in first ibl auction

पहली भारतीय बैडमिंटन लीग में साइना नेहवाल जहां सबसे महंगी भारतीय खिलाड़ी बनी हैं, वहीं दुनिया के नंबर वन ली चोंग वेई लीग के सबसे महंगे साबित हुए जिसे मुंबई की टीम ने खरीदा।

विज्ञापन


भारत की शीर्ष बैडमिंटन खिलाड़ी नेहवाल को हैदराबाद हॉटस्पॉट की टीम ने 1 लाख 20 हजार डॉलर (लगभग 72 लाख रुपए) में खरीदा। नेहवाल के लिए यह दोहरी खुशी की बात होगी क्योंकि उन्होंने अपनी घरेलू टीम हैदराबाद से जुड़ने की इच्छा जताई थी।
विज्ञापन


नेहवाल उन छह ऑइकन खिलाड़ियों में शामिल थीं जिनके लिए बेस प्राइस 50 हजार डॉलर (लगभग 29 लाख 70 हजार रुपए) रखी गई थी।

दुनिया में तीसरे नंबर की नेहवाल ने नीलामी से पहले हैदराबाद या लखनऊ की टीम से जुड़ने की इच्छा व्यक्त की थी। हैदराबाद टीम ने उनकी इच्छा पूरी करते हुए उन्हें लगभग 72 लाख रुपए में खरीद लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


नेहवाल के अलावा दुनिया में नंबर वन मलेशिया के ली चोंग वेई लीग के सबसे महंगे खिलाड़ी के रूप में उभरे। वेई के लिए मुंबई और दिल्ली के बीच जबर्दस्त जंग देखने को मिली। हालांकि बाजी मुंबई के हाथ लगी।

मुंबई ने वेई को लगभग 80 लाख रुपए में खरीदा। मुंबई टीम के मालिकों में पूर्व महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर भी शामिल हैं।

उलटफेर में माहिर परुपल्ली कश्यप को 75 हजार डॉलर (लगभग 45 लाख रुपए) में बंगा बीट्स ने खरीदा। कश्यप भी छह ऑइकन खिलाड़ियों में शामिल थे।

युगल विशेषज्ञ ज्वाला गुट्टा को दिल्ली स्मैशर्स ने 31 हजार डॉलर (लगभग 18 लाख रुपए) में खरीदा है। ज्वाला की बेस प्राइस 25 हजार डॉलर (लगभग 15 लाख रुपए) रखी गई थी।

भारत की दूसरी साइना कही जाने वाली पी वी संधू को लखनऊ वॉरियर्स ने 80 हजार डॉलर (लगभग 48 लाख रुपए) की बोली लगाकर अपनी टीम में शामिल किया।

नीलामी के दौरान दिल्ली और पुणे पिस्टन के बीच विएतनाम के एक अनजान खिलाड़ी के लिए जबर्दस्त संघर्ष देखने को मिला। युवा खिलाड़ी थिन्ह मिन्ह यूगेन 44 हजार डॉलर (लगभग 26 लाख रुपए) में बिके। जबकि उनका बेस प्राइस 25 हजार डॉलर ही रखा गया था।


खिलाड़ियों पर डेढ़ करोड़ रुपए खर्च की सीमा
पहला आईबीएल 14 अगस्त से दिल्ली में शुरू होगा, जबकि फाइनल 31 अगस्त को मुंबई में खेला जाएगा।

दुनिया में सबसे ज्यादा पुरस्कार राशि वाले बैडमिंटन टूर्नामेंट बताए जा रहे आईबीएल में कुल 10 लाख डॉलर की पुरस्कार राशि दी जाएगी।

नीलामी में छह फ्रेंचाइजी टीमों पर खिलाड़ियों को खरीदने के लिए डेढ़ करोड़ रुपये की खर्च सीमा लगाई गई है।

हर टीम में छह भारतीय, चार विदेशी और एक जूनियर भारतीय खिलाड़ी शामिल होगा। इस नीलामी में चीन के खिलाड़ियों को छोड़कर दुनिया के तमाम दिग्गज खिलाड़ी उतर रहे हैं।

छह फ्रेंचाइजी: मुंबई, पुणे, हैदराबाद, दिल्ली, बंगलूरू, लखनऊ

हैदराबाद हॉट शॉट्स, पीवीपी ग्रुप
बंगा बीट्स (बंगलूरू), बीओपी ग्रुप
दिल्ली स्मैशर्स, कृष ग्रुप
लखनऊ वॉरियर्स, सहारा
पुणे पिस्टंस, बर्मन परिवार
मुंबई मास्टर्स, नागार्जुन, चामुंडेश्वरनाथ, गावस्कर

हॉकी इंडिया लीग (एचआईएल)
2.5: करोड़ रुपये हॉकी इंडिया लीग की विजेता टीम को मिले थे।
87.400: डॉलर के साथ नीदरलैंड के टेन डी नोजिएर एचआईएल के सबसे मंहगे खिलाड़ी थे।

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल)
10: करोड़ रुपये आईपीएल की विजेता टीम को मिले थे।
01: मिलियन डॉलर में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ग्लेन मैक्सवेल आईपीएल-6 के सबसे मंहगे खिलाड़ी थे।

नहीं मिला खरीदार:-
चार बार के राष्ट्रीय चैंपियन चेतन आनंद को नीलामी में कोई खरीदार नहीं मिला। उनका आधार मूल्य 7,500 डॉलर तय किया गया था।

आइकन खिलाड़ी: साइना नेहवाल, ज्वाला गुट्टा, अश्विनी पोनप्पा, परुपल्ली कश्यप, पीवी सिंधु, चोंग वेई।

पांच सबसे महंगे:-
खिलाड़ी, टीम, मूल्य
ली चोंग वेई, मुंबई, 135000 डॉलर (80, 19,032 रुपये)
साइना नेहवाल, हैदराबाद, 120000 डॉलर (71, 27,796 रुपये)
जूलियन शैंक, पुणे, 90000 डॉलर (-- रुपये)
पीवी सिंधू, लखनऊ, 80000 डॉलर (47, 52,664 रुपये)
पी. कश्यप, बंगलूरू, 75000 डॉलर (44, 55,662 रुपये)

फीकी रही चमक:-
ज्वाला गुट्टा, दिल्ली, 31000 डॉलर
अश्विनी पोनप्पा, पुणे, 25,000 डॉलर
अपर्णा बालन, बंगलूरू, 12 हजार डॉलर

--14 से 31 अगस्त तक छह शहरों में होगा आईबीएल के मैचों का आयोजन
--90 मुकाबले खेले जाएंगे टूर्नामेंट में कुल मिलाकर
--100 से अधिक देशों में होगा सीधा प्रसारण
--31 अगस्त को मुंबई में होगा खिताबी मुकाबला
--10 लाख डॉलर की पुरस्कार राशि (लगभग छह करोड़ रुपये)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed