{"_id":"62af65bcdf7703189f541e11","slug":"halle-open-2022-hubert-hurkacz-won-the-halle-open-title-defeating-number-one-medvedev-in-straight-sets-by-6-1-6-4","type":"story","status":"publish","title_hn":"Halle Open 2022: हरकाज ने जीता हाले ओपन खिताब, नंबर एक मेदवेदेव को 6-1, 6-4 से सीधे सेटों में हराया","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
Halle Open 2022: हरकाज ने जीता हाले ओपन खिताब, नंबर एक मेदवेदेव को 6-1, 6-4 से सीधे सेटों में हराया
Sun, 19 Jun 2022 11:37 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हाले वेस्टफालेन (जर्मनी)

Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Sun, 19 Jun 2022 11:37 PM IST
सार
विश्व के 12वें नंबर के खिलाड़ी हरकाज ने कॅरिअर का पांचवां और ग्रास कोर्ट पर पहला खिताब जीता है। विंबल्डन से पहले ग्रास कोर्ट पर हरकाज का यह खिताब काफी मायने रखता है। पिछली बार विंबल्डन में वह सेमीफाइनल तक पहुंचे थे
विज्ञापन
हरकाज
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
पोलैंड के ह्यूबर्ट हरकाज ने रविवार को हाले ओपन टेनिस टूर्नामेंट के फाइनल में विश्व के नंबर एक रूसी खिलाड़ी दानिल मेदवेदेव को 6-1, 6-4 से सीधे सेटों में हरा दिया। 64 मिनट तक चले खिताबी मुकाबले में हरकाज पूरी तरह मेदवेदेव पर हावी रहे। नंबर एक खिलाड़ी की लगातार यह दूसरी बड़ी हार है। 12 जून को उन्हें नीदरलैंड के टिम वान रिजतोवैन ने 6-4, 6-1 से हराया था।
विश्व के 12वें नंबर के खिलाड़ी हरकाज ने कॅरिअर का पांचवां और ग्रास कोर्ट पर पहला खिताब जीता है। विंबल्डन से पहले ग्रास कोर्ट पर हरकाज का यह खिताब काफी मायने रखता है। पिछली बार विंबल्डन में वह सेमीफाइनल तक पहुंचे थे
मैच के बीच में हटीं बेलिंडा बेंचिज, ओंस जेबुअर बनीं चैंपियन
वहीं, बर्लिन ओपन महिला टेनिस टूर्नामेंट का खिताब ट्यूनीशिया की ओंस जेबुअर ने जीत लिया। स्टेफी ग्राफ स्टेडियम में हुए फाइनल मुकाबले के दौरान स्विट्जरलैंड की बेलिंडा बेंचिज बीच में ही हट गईं। बेलिंडा जब मुकाले हटीं उस समये ओंस पहला सेट 6-3 से जीत चुकी थीं और दूसरे में 2-1 से आग चल रही थीं। चोटिल होने के कारण बेलिंडा अपना मैच आगे जारी नहीं रख सकीं और ओंस को वाकओवर दे दिया गया। एजेंसी