फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Gulveer Singh open India's gold medal account race walker Sebastian win bronze in Asian Athletics Championship

Asian Athletics: गुलवीर ने 10000 मीटर दौड़ में जीता स्वर्ण पदक, पैदल चाल में सेबेस्टियन ने दिलाया कांसा

Tue, 27 May 2025 03:13 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Tue, 27 May 2025 03:13 PM IST
सार

राष्ट्रीय रिकॉर्ड धारक गुलवीर सिंह ने पुरुषों की 10000 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक अपने नाम किया, जबकि उनसे पहले सर्विन सेबेस्टियन ने पुरुषों की 20 किमी पैदल चाल स्पर्धा में कांस्य पदक जीता।

विज्ञापन
Gulveer Singh open India's gold medal account race walker Sebastian win bronze in Asian Athletics Championship
एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप - फोटो : ANI

विस्तार

भारतीय एथलीटों ने एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप में शानदार शुरुआत की है और पहले ही दिन पदक का खाता खोल लिया है। राष्ट्रीय रिकॉर्ड धारक गुलवीर सिंह ने पुरुषों की 10000 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक अपने नाम किया, जबकि उनसे पहले सर्विन सेबेस्टियन ने पुरुषों की 20 किमी पैदल चाल स्पर्धा में कांस्य पदक जीता। इस तरह भारत ने अपना अभियान जीत के साथ शुरू किया। 
विज्ञापन

एशियाई खेलों के कांस्य पदक विजेता 26 वर्षीय गुलवीर ने 28 मिनट 38.63 सेकेंड का समय लेकर स्वर्ण पदक जीता। उनका राष्ट्रीय रिकॉर्ड 27:00.22 सेकेंड है जो उन्होंने इस साल की शुरुआत में बनाया था। जापान के मेबुकी सुजुकी (28:43.84) ने रजत, जबकि बहरीन के अल्बर्ट किबिची रोप (28:46.82) ने कांस्य पदक जीता। भारत ने इस प्रतियोगिता के लिए 59 सदस्यीय दल भेजा है। भारत ने पिछली बार इस चैंपियनशिप में 27 पदक जीते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेबेस्टियन ने खोला था जीता का खाता
इससे पहले दिन में सर्विन सेबेस्टियन ने पुरुषों की 20 किमी पैदल चाल स्पर्धा में एक घंटा 21 मिनट और 13.60 सेकेंड (1:21:13.60) का समय लेकर कांस्य पदक जीतकर भारत का प्रतियोगिता में खाता खोला था। चीन के वांग झाओझाओ (1:20:36.90) और जापान के केंटो योशिकावा (1:20:44.90) ने क्रमशः स्वर्ण और रजत पदक जीता। सेबेस्टियन का समय उनके व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ समय 1:21:23 से थोड़ा अधिक था, जो उन्होंने इस वर्ष फरवरी में उत्तराखंड राष्ट्रीय खेलों में स्वर्ण पदक जीतने के दौरान बनाया था। इस स्पर्धा में भाग ले रहे एक अन्य भारतीय खिलाड़ी अमित 1:22:14.30 समय के साथ पांचवें स्थान पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed