{"_id":"2e6fce20a160464c9b2efa056ea5e158","slug":"glenn-maxwell-is-in-trouble-about-comment-to-newzeland-team-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्लेन मैक्सवेल का मजाक खुद पर ही पड़ा भारी!","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल ","slug":"sports"}}
ग्लेन मैक्सवेल का मजाक खुद पर ही पड़ा भारी!
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Tue, 03 Mar 2015 12:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑस्ट्रेलिया के तोड़ू-फोड़ू बल्लेबाज ग्लेन मैक्सवेल को अपने ताने पर पछतावा जरूर हो रहा होगा। इस ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ने शनिवार को दर्शकों की तरफ देखकर न्यूजीलैंड के हार की कगार पर पहुंचने के बाद मजाक उड़ाने वाला इशारा किया था।
विज्ञापन
इसका मतलब था कि न्यूजीलैंड बड़े लक्ष्य का पीछा नहीं कर सकता। केन विलियम्सन द्वारा विजयी छक्का जमाने से कुछ देर पहले ही मैक्सवेल ने इशारे वाली हरकत की थी।
विज्ञापन
मैक्सवैल द्वारा की गई यह हरकत वीडियो के माध्यम से सामने आई है। इस वीडियो पर उन्हें तारीफ और मजाक दोनों का ही सामना करना पड़ रहा है।
मैच में मैक्सवेल डीप पर फील्डिंग कर रहे थे, तब उन्होंने दर्शकों की तरफ मुड़कर अपने दोनों हाथों से गला दबाने का इशारा किया था।
जिसका मतलब था कि घरेलू टीम 151 रन के लक्ष्य का पीछा नहीं कर सकती, उसने ऑस्ट्रेलिया के सामने घुटने टेक दिए।
मगर मात्र 15 रन के अंतराल में पांच विकेट गंवा देने वाली न्यूजीलैंड की टीम ने मैच जीतकर क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है।
इस वीडियो क्लिप को न्यूजीलैंड के एक प्रशंसक सैम हॉल्ट ने फेसबुक पर अपलोड किया है। सोमवार दोपहर तक इस वीडियो को एक लाख 73 हजार लोग देख चुके हैं, 65 हजार लोग लाइक कर चुके हैं और इसे तीन हजार बार शेयर किया गया है।
विज्ञापन