{"_id":"6a6757be56a0b3a8cc0a28ee","slug":"glasgow-cwg-2026-commonwealth-games-2026-indian-boxer-performance-results-and-updates-sachin-ankush-sakshi-2026-07-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"CWG 2026 Boxing: भारतीय मुक्केबाज सचिन सिवाच और अंकुश का दमदार प्रदर्शन, क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
CWG 2026 Boxing: भारतीय मुक्केबाज सचिन सिवाच और अंकुश का दमदार प्रदर्शन, क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई
Mon, 27 Jul 2026 06:36 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ग्लास्गो
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ग्लास्गो
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Mon, 27 Jul 2026 06:36 PM IST
सार
भारतीय मुक्केबाजों का राष्ट्रमंडल खेल 2026 में शानदार प्रदर्शन जारी है। पांचवें दिन सचिन सिवाच और अंकुश ने अपने-अपने राउंड ऑफ 16 के मुकाबले जीतकर क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है।
विज्ञापन
सचिन और अंकुश
- फोटो : SAI Media
विस्तार
पूर्व विश्व युवा चैंपियन सचिन सिवाच और अंकुश ने अपने-अपने वर्ग के मुकाबले जीतकर राष्ट्रमंडल खेलों के क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है। वहीं, महिला 51 किग्रा वर्ग में साक्षी ने भी जीत दर्ज की। सचिन सोमवार को पुरुषों की 60 किग्रा मुक्केबाजी स्पर्धा के राउंड ऑफ 16 में इंग्लैंड के विलियम हेविट को हराकर क्वार्टर फाइनल में पहुंच गए। सचिन ने हेविट को 4-1 से हराया। 26 साल के भारतीय खिलाड़ी ने इंग्लैंड के मुक्केबाज के खिलाफ धैर्य बरकरार रखते हुए जीत दर्ज की। पांच जज में से चार ने भारतीय मुक्केबाज के पक्ष में फैसला दिया।
विज्ञापन
सचिन का सामना अब मोरेमी से
जज एक, दो, तीन और पांच ने सचिन को 29-27 से विजेता घोषित किया, जबकि जज चार ने हेविट को 29-27 का स्कोर दिया। सचिन ने तीनों राउंड में लगातार स्कोरिंग करते हुए मुकाबले में दबदबा बनाया। उन्होंने चार जज के स्कोर पर शुरुआती दो राउंड जीते और फिर एक जज के हेविट के पक्ष में स्कोर करने के बावजूद जीत हासिल की। भारतीय खिलाड़ी ने आखिरी राउंड में एक अंक कटने के बावजूद जीत पक्की कर ली। इस जीत से सचिन राष्ट्रमंडल खेलों में पदक से सिर्फ एक जीत दूर हैं। अब उनका अगला मुकाबला क्वार्टर फाइनल में बोत्सवाना के ट्रेजर मोरेमी से होगा। मोरेमी ने अंतिम 16 के मुकाबले में लेसोथो के टोका लिटाबे को खंडित फैसले में 3-2 से हराया।

सर्वसम्मत फैसले में जीते अंकुश
भारतीय मुक्केबाज अंकुश ने पुरुष 80 किग्रा वर्ग के क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है। अंकुश ने राउंड ऑफ 16 के मुकाबले में जालान जान को सर्वसम्मत फैसले में 5-0 से हराया। हरियाणा के इस 20 वर्षीय मुक्केबाज को भी पदक पक्का करने के लिए सिर्फ एक और जीत की दरकार है।

साक्षी पदक पक्का करने के करीब
भारतीय महिला मुक्केबाज साक्षी ने क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। साक्षी का महिला 51 किग्रा वर्ग के राउंड ऑफ 16 में सामना बोत्सवाना की लेथाबो मोदुकानेले से हुआ। साक्षी ने इस मुकाबले में अपना दबदबा बनाया और सर्वसम्मत फैसले से 5-0 से जीत दर्ज की। साक्षी अब पदक पक्का कर से एक जीत दूर रह गई हैं।