{"_id":"637e3fa62e0adc1ef926a45d","slug":"germany-vs-japan-fifa-world-cup-2022-today-match-scores-results-news-updates-in-hindi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"FIFA World Cup: जर्मनी 28 साल बाद फुटबॉल विश्व कप में पहला गोल करने के बाद हारा, जापान पिछड़ने के बाद जीता","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
FIFA World Cup: जर्मनी 28 साल बाद फुटबॉल विश्व कप में पहला गोल करने के बाद हारा, जापान पिछड़ने के बाद जीता
Wed, 23 Nov 2022 09:13 PM IST
रोहित राज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दोहा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दोहा
Published by: रोहित राज
Updated Wed, 23 Nov 2022 09:13 PM IST
सार
जर्मनी की टीम को अब विश्व कप के पहले राउंड से बाहर होने का डर सताने लगा है। पिछली बार 2018 में भी वह पहले ही दौर में बाहर हो गया था। तब उसे पहले मैच में मैक्सिको ने और तीसरे मैच में एशियाई टीम दक्षिण कोरिया ने हराया था।
विज्ञापन
गोल करने के बाज जापान के खिलाड़ी (ब्लू जर्सी में)
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
कतर में चल रहे फुटबॉल विश्व कप के चौथे दिन मंगलवार (23 नवंबर) को एक और बड़ा उलटफेर देखने को मिला। चार बार की चैंपियन जर्मनी को अपने पहले ग्रुप मैच में जापान के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। ग्रुप-ई में जापान ने इस मैच को 2-1 से अपने नाम कर लिया। इस तरह विश्व कप में दो दिन में दो एशियाई टीमों ने बड़ा उलटफेर किया। इससे पहले मंगलवार को सऊदी अरब ने अर्जेंटीना को 2-1 से परास्त किया था।
विज्ञापन
Trending Videos
जर्मनी की हार भी अर्जेंटीना की तरह ही हुई। अर्जेंटीना ने सऊदी अरब के खिलाफ लियोनल मेसी के गोल की बदौलत पहले हाफ में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली थी। दूसरे हाफ में सऊदी अरब ने उसे अपने खेल से चौंका दिया और दो गोल दागकर मैच को अपने नाम कर लिया। ठीक वैसा ही जर्मनी के साथ हुआ। एल्काई गुंडोअन के गोल से जर्मनी ने पहले हाफ में 1-0 की बढ़त ले ली थी। दूसरे हाफ में जापान की टीम बदली हुई नजर आई। उसने जर्मनी के खिलाफ दो गोल दागकर मैच को पलट दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
गोल करने के बाद जर्मनी के खिलाड़ी
- फोटो : FIFA World Cup/Twitter
जर्मनी को बुल्गारिया ने इसी तरह हराया था
जर्मनी 28 साल बाद किसी विश्व कप के मैच में पहला गोल करने के बाद हारा है। इससे पहले 1994 में ऐसा हुआ था। तब उसे बुल्गारिया ने शिकस्त दी थी। जर्मनी वह मैच भी 1-2 से ही हारा था। वह क्वार्टरफाइनल में बाहर हो गई थी। इस बार देखना है कि जर्मनी की टीम कहां तक पहुंचती है। उसके ग्रुप में स्पेन और कोस्टारिका जैसी मजबूत टीम भी है। इसलिए ग्रुप-ई को 'ग्रुप ऑफ डेथ' कहा जा रहा है।

गोल करने के बाद जापान के खिलाड़ी
- फोटो : सोशल मीडिया
जापान के लिए दो सब्सीट्यूट ने किए गोल
दूसरे हाफ में जापान की टीम 71वें मिनट में बदलाव किया। उसने रित्सु दोआन को मैदान पर उतारा। जापान का यह फैसला सही साबित हुआ। रित्सु ने 75वें मिनट में गोल दागकर टीम को बराबरी दिला दी। ताकुमा असानो ने टीम के लिए दूसरा गोल किया। उन्होंने 83वें मिनट में दुनिया के बेहतरीन गोलकीपर कहे जाने वाले मैनुअल नुएर को छकाते हुए गोल कर दिया। संयोग कि बात है कि वह भी मैच में सब्सीट्यूट के तौर पर ही उतरे थे। उन्हें जापानी टीम ने 57वें मिनट में भेजा था।

क्या विश्व कप से बाहर हो जाएगी जर्मनी की टीम?
जर्मनी की टीम को अब विश्व कप के पहले राउंड से बाहर होने का डर सताने लगा है। पिछली बार 2018 में भी वह पहले ही दौर में बाहर हो गया था। तब उसे पहले मैच में मैक्सिको ने और तीसरे मैच में एशियाई टीम दक्षिण कोरिया ने हराया था। उसे सिर्फ स्वीडन के खिलाफ जीत मिली थी। उसे इस बार स्पेन और कोस्टारिका का सामना करना है। अब देखना है कि जर्मन टीम किस तरह वापसी करती है।