फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   gay in trouble, his doping confirmed by second sample

मुश्किल में टायसन गे, दूसरे टेस्ट में भी फेल

Sun, 28 Jul 2013 06:32 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Sun, 28 Jul 2013 06:32 PM IST
विज्ञापन
gay in trouble, his doping confirmed by second sample

डोपिंग के कारण विश्व चैंपियनशिप से हट चुके पूर्व विश्व फर्राटा चैंपियन अमेरिका के टायसन गे का ‘बी’ नमूना भी प्रतिबंधित पदार्थ के लिए पॉजिटिव पाया गया है।

विज्ञापन


अमेरिका की डोपिंग रोधी शाखा (यूएसएडीए) के मुख्य कार्यकारी ट्रेविस टायगार्ट ने कहा, ‘हम इस बात की पुष्टि करते हैं कि टाययन के दूसरे नमूने का विश्लेषण पूरा हो चुका है और इसमें ‘ए’ नमूने के परिणामों की पुष्टि हुई है।’
विज्ञापन


टायसन उसेन बोल्ट के बाद सौ मीटर की फर्राटा रेस में दुनिया के सबसे तेज धावक हैं। गे 2007 में ओसाका में 100, 200 और चार गुणा 100 मीटर रिले दौड़ में स्वर्ण पदक जीत चुके हैं। वह लंदन ओलंपिक 2012 में चार गुणा 100 मीटर रिले दौड़ में रजत पदक जीतने वाली अमेरिकी टीम के सदस्य भी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


टायगार्ट ने साथ ही कहा कि टायसन के एक और टेस्ट का ‘ए’ नमूना भी पॉजिटिव रहा है। हालांकि उन्होंने इस बात का खुलासा नहीं किया कि दूसरा टेस्ट कहां किया गया था। उन्होंने कहा, ‘ये परिणाम अपेक्षित थे क्योंकि ‘ए’ नमूने को पॉजिटिव पाए जाने के बाद ही टायसन ने जिम्मेदारी स्वीकार कर ली थी।


टायसन ने 14 जुलाई को एक साक्षात्कार में कहा था कि उनका ‘ए’ नमूना पॉजिटिव पाया गया है। हालांकि अमेरिकी धावक ने यह नहीं बताया कि उनका नमूना किस पदार्थ के लिए पॉजिटिव पाया गया था।

घटनाक्रम पर टायसन ने कहा, ‘मेरे पास अपने बचाव के लिए कोई बलि का बकरा नहीं है। मैं झूठ नहीं बोलता हूं। मैंने किसी और पर भरोसा किया और धोखा खाया।’

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed