{"_id":"4b499318-4ba4-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"gaganjit-bhullar-aim-to-improve-ranking","type":"story","status":"publish","title_hn":"गगनजीत भुल्लर का लक्ष्य रैंकिंग में सुधार करना ","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल ","slug":"sports"}}
गगनजीत भुल्लर का लक्ष्य रैंकिंग में सुधार करना
नोएडा/एजेंसी
Updated Sat, 22 Dec 2012 12:56 AM IST
विज्ञापन
भारतीय गोल्फर गगनजीत भुल्लर का कहना है कि उनका लक्ष्य आगामी टूर्नामेंटों में अच्छा प्रदर्शन करके रैंकिंग में सुधार करना है। पहले शुभकामना चैंपियंस गोल्फ टूर्नामेंट में भाग लेने के लिए यहां आए भुल्लर ने कहा, ‘मैं इस साल वास्तव में अच्छा खेल रहा हूं।
विज्ञापन
मैं सत्र की शुरुआत में लगभग 400वीं रैंकिंग पर था लेकिन अब मैं 89वीं रैंकिंग पर हूं और यह इस साल अच्छी छलांग है। मेरा लक्ष्य अब टॉप-50 और फिर टॉप-10 में जगह बनाना है। मैं अपने खेल को अगले स्तर तक ले जाने के लिए कड़ी मेहनत कर रहा हूं।’
विज्ञापन