{"_id":"6663545e5dd62c4a200debe7","slug":"french-open-carlos-alcaraz-defeated-jannik-sinner-in-the-semi-finals-entered-the-title-match-first-time-2024-06-08","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"French Open : कार्लोस अल्काराज ने सेमीफाइनल में जानिक सिनर को दी मात, पहली बार खिताबी मुकाबले में किया प्रवेश","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
French Open : कार्लोस अल्काराज ने सेमीफाइनल में जानिक सिनर को दी मात, पहली बार खिताबी मुकाबले में किया प्रवेश
Sat, 08 Jun 2024 12:12 AM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Sat, 08 Jun 2024 12:12 AM IST
सार
विश्व के तीसरे नंबर के खिलाड़ी अल्काराज ने सिनर को 2-6, 6-3, 3-6, 6-4, 6-3 से मात दी। रविवार के खेले जाने वाले पुरुष सिंगल्स वर्ग के फाइनल में तीसरी वरीयता प्राप्त अल्काराज का सामने चौथी वरीयता प्राप्त अलेक्जेंडर ज्वेरेव और सातवीं वरीयता प्राप्त कैस्पर रूड में से किसी एक की चुनौती होगी।
विज्ञापन
कार्लोस अल्काराज
- फोटो : ATP Tour
विस्तार
स्पेन के युवा खिलाड़ी कार्लोस अल्काराज ने शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए शुक्रवार को सेमीफाइनल में जानिक सिनर को हराकर पहली बार वर्ष के दूसरे ग्रैंडस्लैम फ्रेंच ओपन के फाइनल में प्रवेश किया। अल्काराज इसके साथ ही तीन सतह पर ग्रैंडस्लैम के फाइनल में पहुंचने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन गए हैं। अल्काराज ने 2022 में हार्ड कोर्ट पर यूएस ओपन, 2023 में घासियाले कोर्ट पर विंबलडन जीता था और अब रोलां गैरो में लाल बजरी पर चैंपियनशिप के लिए खेलेंगे।
विज्ञापन
विश्व के तीसरे नंबर के खिलाड़ी अल्काराज ने सिनर को 2-6, 6-3, 3-6, 6-4, 6-3 से मात दी। रविवार के खेले जाने वाले पुरुष सिंगल्स वर्ग के फाइनल में तीसरी वरीयता प्राप्त अल्काराज का सामने चौथी वरीयता प्राप्त अलेक्जेंडर ज्वेरेव और सातवीं वरीयता प्राप्त कैस्पर रूड में से किसी एक की चुनौती होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
ALCARAZ INTO THE FINAL 🔥@carlosalcaraz defeats Sinner 2-6 6-3 3-6 6-4 6-3 to become the youngest player to reach a Grand Slam final on all three surfaces!@rolandgarros | #RolandGarros pic.twitter.com/KYnuWw5fz3
— ATP Tour (@atptour) June 7, 2024
पिछड़ने के बाद की शानदार वापसी
अल्काराज ने सेमीफाइनल मुकाबले में पिछड़ने के बाद शानदार वापसी करते हुए जीत दर्ज की। उन्होंनें मैच के दौरान जकड़न और दर्द से निपटने के लिए ब्रेक लेकर अपने ट्रेनर की मदद ली। सिनर ने पहला सेट जीतने के बाद दूसरे सेट में 2-0 की बढ़त के साथ अच्छी स्थिति में थे, लेकिन अल्काराज ने इसके बाद शानदार वापसी की। उनके ड्रॉप शॉट और कर्लिेंग लॉब्स का सिनर के पास कोई जवाब नहीं था। जनवरी में ऑस्ट्रेलियन ओपन जीतने वाले सिनर ने 2024 में ग्रैंडस्लैम खेल में 13-0 के रिकॉर्ड के साथ सेमीफाइनल में प्रवेश किया था। वह इस हार के बावजूद अगले सप्ताह जारी होने वाली एटीपी रैंकिंग में पहली बार शीर्ष पर पहुंच जाएंगे। 24 बार के ग्रैंडस्लैम विजेता नोवाक जोकोविच पहले ही इस टूर्नामेंट से हट चुके हैं और लाल बजरी के बादशाह स्पेन के राफेल नडाल पहले ही दौर में इस टूर्नामेंट से बाहर हो गए थे, ऐसे में अल्काराज के पास अपना प्रभाव छोड़ने का शानदार अवसर होगा।