फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Formula One Four-time champion Sebastian Vettel will retire from F1 after 2022 season

Formula One: चार बार के चैंपियन सेबस्टियन वेट्टेल ने किया बड़ा एलान, 2022 सीजन के बाद एफ1 से लेंगे संन्यास

Thu, 28 Jul 2022 05:13 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Thu, 28 Jul 2022 05:13 PM IST
सार

वेट्टेल फेरारी के साथ छह साल बिताने के बाद पिछले सीजन में एस्टन मार्टिन में शामिल हुए थे। फेरारी के साथ वह दो बार 2017 और 2018 में वर्ल्ड चैंपियनशिप में हैमिल्टन के बाद दूसरे स्थान पर रहे थे। वह एस्टन मार्टिन के साथ जुड़ने के बाद 2021 में 12वें स्थान पर रहे थे।

विज्ञापन
Formula One Four-time champion Sebastian Vettel will retire from F1 after 2022 season
सेबस्टियन वेट्टेल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

चार बार के फॉर्मूला वन विश्व चैंपियन सेबस्टियन वेट्टेल ने गुरुवार (28 जुलाई) को बड़ा एलान किया। वह 2022 सीजन के बाद एफ1 से संन्यास ले लेंगे। 35 वर्षीय इस जर्मन रेसर ने 2010 से 2013 तक लगातार चार खिताब जीते थे। वह 53 ग्रां प्री जीत चुके हैं। सबसे ज्यादा ग्रां प्री जीतने के मामले में वह दुनिया में तीसरे स्थान पर हैं। उनसे आगे ब्रिटेन के लुईस हैमिल्टन (103) और जर्मनी के माइकल शूमाकर (91) हैं।
विज्ञापन


वेट्टेल फेरारी के साथ छह साल बिताने के बाद पिछले सीजन में एस्टन मार्टिन में शामिल हुए थे। फेरारी के साथ वह दो बार 2017 और 2018 में वर्ल्ड चैंपियनशिप में हैमिल्टन के बाद दूसरे स्थान पर रहे थे। वह एस्टन मार्टिन के साथ जुड़ने के बाद 2021 में 12वें स्थान पर रहे थे। फिलहाल वह सीजन में 14वें नंबर पर हैं। वेट्टेल ने 2007 में डेब्यू किया था। वह रेड बुल के साथ लगातार चार बार चैंपियन बने।
विज्ञापन


वेट्टेल इंस्टाग्राम पर गुरुवार को एक वीडियो पोस्ट शेयर किया। इसमें उन्होंने संन्यास की पुष्टि की। वेट्टेल ने कहा,  "संन्यास लेने का निर्णय लेना मेरे लिए काफी मुश्किल भरा रहा है। मैंने इसके बारे में सोचने में काफी समय लिया है। साल के अंत में मैं इस पर चिंतन करने के लिए कुछ और समय लेना चाहता हूं कि मैं आगे क्या किस चीज पर ध्यान केंद्रित करूंगा। यह मेरे लिए बहुत स्पष्ट है कि एक पिता होने के नाते मैं अपने परिवार के साथ अधिक समय बिताना चाहता हूं।"
विज्ञापन
विज्ञापन


वेट्टेल ने आगे कहा, "मुझे पिछले 15 सालों में फॉर्मूला 1 में कई शानदार लोगों के साथ काम करने का सौभाग्य मिला है। पिछले दो सालों में मैं एक एस्टन मार्टिन ड्राइवर रहा हूं और हमारे परिणाम उतने अच्छे नहीं रहे हैं जितनी हमने उम्मीद की थी। अब टीम को आने वाले समय में एक उच्चतम रेस की जरूरत है।"
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed