{"_id":"677820696164805424004aed","slug":"former-indian-hockey-coach-jagbir-singh-suffered-a-heart-attack-admitted-to-hospital-2025-01-03","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Jagbir Singh Hospitalised: पूर्व भारतीय हॉकी कोच जगबीर सिंह को पड़ा दिल का दौरा, अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
Jagbir Singh Hospitalised: पूर्व भारतीय हॉकी कोच जगबीर सिंह को पड़ा दिल का दौरा, अस्पताल में भर्ती
Fri, 03 Jan 2025 11:07 PM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, राउरकेला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, राउरकेला
Published by: Mayank Tripathi
Updated Fri, 03 Jan 2025 11:07 PM IST
सार
दो बार के ओलंपियन हॉकी इंडिया लीग (एचआईएल) के लिए टीम गोनासिका के साथ राउरकेला पहुंचे थे। दोपहर को प्रशिक्षण सत्र के दौरान जगबीर को सांस लेने में तकलीफ महसूस हुई जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन
जगबीर सिंह
- फोटो : @jagbirolympian
विस्तार
पूर्व भारतीय फॉरवर्ड और हॉकी कोच जगबीर सिंह ने शुक्रवार को सीने में जकड़न की शिकायत की थी। इसके बाद उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां ऑपरेशन के दौरान उन्हें दिल का दौरा पड़ा।
विज्ञापन
दो बार के ओलंपियन हॉकी इंडिया लीग (एचआईएल) के लिए टीम गोनासिका के साथ राउरकेला पहुंचे थे। दोपहर को प्रशिक्षण सत्र के दौरान जगबीर को सांस लेने में तकलीफ महसूस हुई जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी धमनियों में अवरोध होने का पता चला। इलाज के दौरान उन्हें दिल का दौरा पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
एक सूत्र ने पीटीआई को बताया, जगबीर को टीम गोनासिका के प्रशिक्षण सत्र के बाद होटल जाने के बाद सांस लेने में तकलीफ महसूस हुई। वह टीम से जुड़े हैं। उन्हें तुरंत अपोलो अस्पताल ले जाया गया, जहां वह अभी आईसीयू में हैं।
59 वर्षीय जगबीर ने 1988 में सियोल में हुए ओलंपिक और 1992 में बार्सिलोना में हुए खेलों में भारत का प्रतिनिधित्व किया था। उन्होंने 1985 से 1996 के बीच भारत के लिए खेला, जिसमें सियोल में 1986 के एशियाई खेलों में कांस्य पदक और बीजिंग में 1990 के संस्करण में रजत पदक जीता। कुल मिलाकर उन्होंने 175 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले। जगबीर ने एथेंस में 2004 के ओलंपिक खेलों में भारतीय पुरुष टीम को कोचिंग दी थी। जगबीर ने 2004 के एथेंस ओलंपिक खेलों में भारतीय पुरुष टीम को कोचिंग दी थी।