फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   former athlete pinki pramanik charged with rape

पिंकी के पुरुष होने पर लगी मुहर, बलात्कार का मामला दर्ज

Mon, 12 Nov 2012 09:47 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Mon, 12 Nov 2012 09:47 PM IST
विज्ञापन
former athlete pinki pramanik charged with rape

पश्चिम बंगाल पुलिस ने महिला वर्ग में कई अंतरराष्ट्रीय मेडल जीत चुकी एथलीट पिंकी प्रमाणिक को पुरुष करार दिया है। इस आधार पर पुलिस ने पिंकी के खिलाफ बलात्कार, धोखेबाज़ी और उनके साथ रह रही महिला मित्र को धमकी देने का आरोप लगाया है। पिंकी फिलहाल जमानत पर है।

विज्ञापन


राज्य पुलिस की ओर से पेश की चार्जशीट में कहा गया है कि पिंकी प्रमाणिक की चिकित्सकीय रिपोर्ट से उसके पुरुष होने की पुष्टि हुई है। पुलिस ने चिकित्सकीय रिपोर्ट और चार्जशीट बारासात अदालत में दर्ज की है। इसी अदालत ने इससे पहले पिंकी के लिंग परीक्षण का आदेश दिया था। पिंकी का चिकित्सकीय परीक्षण कोलकाता के एक सरकारी अस्पताल में किया गया था। पिंकी और उनके वकील बलात्कार के आरोपों को खारिज करते रहे हैं।
विज्ञापन


क्या है मामला

इसी साल जून में एथलिट पिंकी के साथ रह रही महिला मित्र ने उनके पुरुष होने का दावा किया था। महिला मित्र ने पिंकी पर बलात्कार का आरोप लगाया था। इसके बाद पिंकी को गिरफ़्तार किया गया था। लेकिन जुलाई में पिंकी को ज़मानत मिल गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


गिरफ़्तारी के बाद शुरु में पिंकी को पुलिस निगरानी में बारासात के एक निजी अस्पताल ले जाया गया था और बाद में लिंग परीक्षण के लिए उन्हें बारासात जनरल अस्पताल ले जाया गया। लेकिन इस परीक्षण से साफ़ नहीं हो पाया कि पिंकी पुरुष हैं या महिला जिसके बाद उन्हें कोलकाता के एसएसकेएम अस्पताल भेजा गया। लेकिन सरकारी अस्पताल में क्रोमोज़ोम पैटर्न टेस्ट की सुविधा नहीं होने की वजह से एक बार फिर पिंकी प्रमाणिक के लिंग का रहस्य सुलझ नहीं पाया।


पिंकी के नाम दर्ज मेडल

खेलों से संन्यास ले चुकी पिंकी प्रमाणिक भारत की ओर से एशियाड सहित कई अंतरराष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं में हिस्सा ले चुकी है। 2006 दोहा एशियाड खेलों में 4 गुना 400 मी रिले दौड़ में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा थीं। इसी वर्ग में उन्होंने 2006 राष्ट्रमंडल खेलों में रजत पदक भी जीता था। वर्ष 2006 में ही कोलंबो में आयोजित सैफ़ खेलों में पिंकी ने 400 मीटर, 800 मीटर और चार गुणा 400 मीटर रिले वर्गों में पदक जीते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed