{"_id":"397b366097f0fcb4fa6cf3a3bc20e787","slug":"world-cup-trophy-damaged-by-mystery-german-player","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"रंग में भंग, जश्न में डूबी जर्मन टीम ने खराब की ट्रॉफी","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
रंग में भंग, जश्न में डूबी जर्मन टीम ने खराब की ट्रॉफी
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Wed, 23 Jul 2014 01:14 PM IST
विज्ञापन
13 जुलाई को ब्राजील के रियो के मकाराना स्टेडियम में 32 टीमों के बीच कांटे की टक्कर के बाद जर्मनी ने फाइनल में अर्जेंटीना को 1-0 से हराकर फीफा वर्ल्ड कप पर कब्जा जमाया था।
वर्ल्ड चैंपियन बनने के बाद जर्मन टीम का उनके देश में जोरदार अंदाज में स्वागत भी किया गया।
जर्मनी के लिए यह खिताबी जीत बेहद खास था क्योंकि टीम 24 साल के लंबे इंतजार के बाद यहां तक पहुंचने में सफल रही। लेकिन खिलाड़ी अपने इस ऐतिहासिक पल का जश्न मनाने में इतने व्यस्त हो गए कि उनकी टीम को अब शर्मसार होना पड़ रहा है।

जश्न के दौरान ट्रॉफी को हुआ नुकसान
वर्ल्ड चैंपियन बनने के बाद बर्लिन में जश्न में डूबी जर्मन टीम के हाथों वर्ल्ड कप ट्रॉफी को नुकसान पहुंचा है।
जर्मन फुटबाल संघ (डीएफबी) ने भी इस बात को स्वीकार किया है कि विशेष विमान से बर्लिन पहुंची राष्ट्रीय टीम के हाथों फीफा ट्रॉफी का कुछ हिस्सा उखड़ गया है। हालांकि रिपोर्टों के मुताबिक यह साफ नहीं है कि किसने ट्रॉफी को नुकसान पहुंचाया है।
फीफा अमूमन चैंपियन टीम को मूल ट्रॉफी की प्रतिकृति ही सौंपती है। लैटिन अमेरिका में वर्ल्ड कप जीतने वाली पहली यूरोपीय टीम बनने का गौरव हासिल करने के बाद जर्मनी को मूल ट्रॉफी से मिलती-जुलती सुनहरे रंग की ट्रॉफी दी गई थी।

ट्रॉफी पर रहती है चोरों की नजर
वर्ल्ड कप की मूल ट्रॉफी फीफा के मुख्यालय में रखा हुआ है। और इसकी कीमत आठ मिलियन पाउंड्स है।
जीत के बाद अपने देश के पहुंचने पर टीम के खिलाड़ियों का हीरो की तरह स्वागत किया गया था। लेकिन जश्न मना रही जर्मन टीम ने रंग में भंग डाल दिया है। उन पर यह आरोप लगा कि फाइनल मैच में जीत के बाद जर्मन टीम के ज्यादातर खिलाड़ियों ने मारियो गोएत्जे की अगुवाई में अर्जेंटीना का मजाक उड़ाते हुए डांस किया।
जर्मनी फुटबॉल संघ के एक अधिकारी के अनुसार, ट्रॉफी को नुकसान तो पहुंचा है लेकिन इसमें घबराने वाली कोई बात नहीं है। ट्रॉफी से जो भाग उचड़ा है उसे उसी जगह फिक्स करने के लिए हमारे पास विशेषज्ञ मौजूद हैं।
प्रतिष्ठित फीफा वर्ल्ड कप के खराब होने की खबर आने के बाद जर्मनी ने जांच पड़ताल शुरू की थी लेकिन बिना किसी परिणाम के ही जांच खत्म हो गई। हालांकि इस ट्रॉफी पर चोरों की नजर हमेशा से होती है।