{"_id":"e268af98-28f1-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"wim-koevermans-names-20-member-list-for-yemen-friendly","type":"story","status":"publish","title_hn":"यमन के खिलाफ खेलेंगे छेत्री","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
यमन के खिलाफ खेलेंगे छेत्री
नई दिल्ली/एजेंसी
Updated Wed, 07 Nov 2012 09:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय कोच विम कोवरमेंस ने गुवाहाटी में अगले हफ्ते यमन के खिलाफ होने वाले अंतरराष्ट्रीय मैत्री मैच के लिए 20 सदस्यीय भारतीय टीम बुधवार को घोषित कर दी। टीम में स्टार स्ट्राइकर सुनील छेत्री को भी शामिल किया गया है। भारत को नेहरू कप खिताब दिला चुके कोवरमेंस ने कहा है कि यह मुकाबला भारत के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण होगा।
विज्ञापन
भारत को अभी लगातार ऐसे मैच खेलने होंगे ताकि उसे अपनी स्थिति का अंदाजा मिल सके। भारत ने हाल में सिंगापुर में अंतरराष्ट्रीय मैच खेला था जिसमें उसे हार का सामना करना पड़ा था।
विज्ञापन