फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   Why Did Paraguay Receive No Yellow Card? Mbappe Fires Back After France's Gritty Win FIFA World Cup

France vs Paraguay: किस पर भड़के एमबाप्पे? पराग्वे के 'डर्टी गेम' पर बोले- जरूरत पड़ी तो हम भी हाथ गंदे करेंगे

Sun, 05 Jul 2026 08:17 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sun, 05 Jul 2026 08:17 AM IST
सार

फीफा विश्व कप 2026 के राउंड ऑफ-16 में फ्रांस ने पराग्वे को 1-0 से हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली, लेकिन मैच के बाद सबसे ज्यादा चर्चा रेफरी के फैसलों की रही। सोशल मीडिया पर सवाल उठ रहे हैं कि पूरे मुकाबले में पराग्वे के खिलाड़ियों को एक भी यलो कार्ड नहीं मिला, जबकि फ्रांस के तीन खिलाड़ियों को चेतावनी दी गई। इस विवाद के बीच फ्रांस के कप्तान किलियन एमबाप्पे ने कहा कि उनकी टीम सिर्फ आकर्षक फुटबॉल ही नहीं, बल्कि जरूरत पड़ने पर सख्त और संघर्षपूर्ण खेल भी जीतना जानती है।

विज्ञापन
Why Did Paraguay Receive No Yellow Card? Mbappe Fires Back After France's Gritty Win FIFA World Cup
फीफा विश्वकप 2026 - फोटो : Reuters

विस्तार

फ्रांस और पराग्वे के बीच फीफा विश्वकप 2026 का राउंड ऑफ-16 मुकाबला विवादों में रहा। पराग्वे के खिलाड़ियों ने लगातार फ्रांसीसी खिलाड़ियों पर दबाव बनाया, कई बार धक्का-मुक्की, फाउल और खेल की लय तोड़ने की कोशिश भी देखने को मिली। इसके बावजूद पूरे मैच में पराग्वे के किसी भी खिलाड़ी को यलो कार्ड नहीं दिखाया गया। दूसरी ओर फ्रांस के ब्रैडली बारकोला, मानु कोने और माइकल ओलिसे को यलो कार्ड मिला। मैच के बाद सोशल मीडिया पर कई फुटबॉल फैंस ने रेफरी के फैसलों पर सवाल उठाए और इसे टूर्नामेंट की सबसे विवादित रेफरिंग में से एक बताया।
विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by Soccer Forever (@soccerforever)

विज्ञापन

Why Did Paraguay Receive No Yellow Card? Mbappe Fires Back After France's Gritty Win FIFA World Cup
एमबाप्पे - फोटो : FIFA.COM
'जरूरत पड़ी तो हाथ भी गंदे करेंगे' : एमबाप्पे
फ्रांस के कप्तान किलियन एमबाप्पे ने मैच के बाद कहा कि उनकी टीम ने साबित कर दिया है कि वह सिर्फ खूबसूरत अटैकिंग फुटबॉल खेलने वाली टीम नहीं है। एमबाप्पे ने कहा, 'अगर जरूरत पड़ी तो हम अपने हाथ भी गंदे करेंगे। उन्हें लगा था कि हम टक्सीडो पहनकर मैदान में उतरेंगे, वन-टू पास और खूबसूरत अटैकिंग फुटबॉल खेलेंगे। लेकिन हम कठिन और बदसूरत फुटबॉल खेलना भी जानते हैं। आज हमने वैसा ही किया, मैच जीता और ऐसे खेल में भी हम उनसे बेहतर थे। हमें पहले से पता था कि मैच किस तरह का होने वाला है। हमने दिखा दिया कि हम सिर्फ अटैकिंग फुटबॉल खेलने वाली टीम नहीं हैं।'

Why Did Paraguay Receive No Yellow Card? Mbappe Fires Back After France's Gritty Win FIFA World Cup
पेनल्टी पर गोल दागते एमबाप्पे - फोटो : ANI
'उन्होंने अपने तरीके से खेला, हमने उसी अंदाज में जवाब दिया'
पराग्वे की आक्रामक रणनीति पर प्रतिक्रिया देते हुए एमबाप्पे ने कहा कि हर टीम का अपना तरीका होता है और जीत ही सबसे बड़ी चीज है। उन्होंने कहा, 'यही उनका फुटबॉल है, वे इसी तरह खेलते हैं। हर टीम अपने पास मौजूद हथियारों का इस्तेमाल करती है। फुटबॉल खेलने का कोई सही या गलत तरीका नहीं होता, सिर्फ एक ही तरीका होता है और वह है जीतना। उन्होंने हमें उसी तरीके से हराने की कोशिश की, लेकिन हमने उन्हें उनके ही खेल में मात दी।'
विज्ञापन

Why Did Paraguay Receive No Yellow Card? Mbappe Fires Back After France's Gritty Win FIFA World Cup
एमबाप्पे और हकीमी एक ही क्लब पीएसजी के लिए खेल चुके - फोटो : AP
फ्रांस की अब मोरक्को से होगी टक्कर
फ्रांस अब क्वार्टर फाइनल में मोरक्को से भिड़ेगा। यह मुकाबला एमबाप्पे और उनके करीबी दोस्त तथा पूर्व पीएसजी साथी अचरफ हकीमी के बीच भी दिलचस्प मुकाबला होगा। एमबाप्पे ने कहा, 'मुझे लगता है कि हकीमी ने मुझे पहले ही मैसेज कर दिया होगा, लेकिन मैंने अभी तक देखा नहीं है। हम जानते हैं कि मोरक्को बहुत अच्छी टीम है। उनके खिलाफ खेलने को लेकर हम उत्साहित हैं और अपने सफर को आगे बढ़ाने के लिए पूरी ताकत लगा देंगे।' फ्रांस ने पराग्वे के खिलाफ मुश्किल हालात में जीत हासिल कर यह भी दिखा दिया कि जरूरत पड़ने पर वह तकनीकी खेल के साथ-साथ शारीरिक चुनौती का जवाब भी उसी अंदाज में देना जानता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed