VIDEO: कोलकाता में मेसी के फैंस का हंगामा, स्टेडियम से जल्दी जाने पर भड़के, कुर्सियां और बोतलें फेंकीं
गुस्साए फैंस की प्रतिक्रियाएं भी सामने आई हैं। एक प्रशंसक का कहना है, 'बेहद निराशाजनक घटना। वे सिर्फ 10 मिनट के लिए आए। सभी नेता और मंत्री उनके चारों ओर जमा थे। हम कुछ भी नहीं देख पाए।'
विस्तार
#WATCH | Kolkata, West Bengal: Angry fans threw bottles and chairs from the stands at Kolkata's Salt Lake Stadium
विज्ञापन
Star footballer Lionel Messi has left the Salt Lake Stadium in Kolkata.
More details awaited. pic.twitter.com/mcxi6YROyr — ANI (@ANI) December 13, 2025
गुस्साए फैंस की प्रतिक्रियाएं भी सामने आई हैं। एक प्रशंसक का कहना है, 'बेहद निराशाजनक घटना। वे सिर्फ 10 मिनट के लिए आए। सभी नेता और मंत्री उनके चारों ओर जमा थे। हम कुछ भी नहीं देख पाए। उन्होंने एक भी किक या पेनल्टी नहीं ली। उन्होंने कहा था कि वे शाहरुख खान को भी लाएंगे। लेकिन वे किसी को नहीं लाए। वे 10 मिनट आए और चले गए। इतना पैसा, भावनाएं और समय बर्बाद हो गया। हम कुछ भी नहीं देख पाए...।' वहीं, दूसरे फैन ने कहा, 'मेसी के चारों ओर सिर्फ नेता और अभिनेता ही थे...तो फिर उन्होंने हमें क्यों बुलाया... हमें 12 हजार का टिकट मिला था, लेकिन हम उनका चेहरा तक नहीं देख पाए...।'
#WATCH | Kolkata, West Bengal: A fan of star footballer Lionel Messi says, "Absolutely terrible event. He came for just 10 minutes. All the leaders and ministers surrounded him. We couldn't see anything. He didn't take a single kick or a single penalty. They said they would bring… https://t.co/Ce4kNu8dBH pic.twitter.com/Rpko4UwlLW
— ANI (@ANI) December 13, 2025
#WATCH | Kolkata: A fan of star footballer Lionel Messi says, "Only leaders and actors were surrounding Messi...Why did they call us then... We have got a ticket for 12 thousand, but we were not even able to see his face..." https://t.co/Ce4kNu8dBH pic.twitter.com/WUAOG4xc1V
— ANI (@ANI) December 13, 2025
मेसी एयरपोर्ट के लिए रवाना हो चुके हैं। अब वह हैदराबाद के लिए रवाना होंगे। मेसी को हैदराबाद में एक एग्जीबिशन मैच में भी हिस्सा लेना है। हालांकि, इस पूरे हंगामा से प्रशासन और आयोजकों पर सवाल खड़े हो रहे हैं। महंगे टिकट के बावजूद फैंस मेसी को 10 मिनट देख पाए, जबकि उनका कार्यक्रम डेढ़ बजे तक होना था।
#WATCH | West Bengal | Star footballer Lionel Messi arrives at Kolkata airport. He will leave for Hyderabad as part of the G.O.A.T India Tour 2025. pic.twitter.com/m1uac3swm1
— ANI (@ANI) December 13, 2025
फैंस ने स्टेडियम में तोड़फोड़ भी की। टेंट भी गिराए। हजारों की संख्या में फैंस स्टेडियम में जमा हुए थे। मेसी के साथ उरुग्वे के दिग्गज फुटबॉल लुईस सुआरेज और रोड्रिगो डी पॉल भी मौजूद थे। तीनों अब हैदराबाद के लिए रवाना हो चुके हैं। मेसी के एक प्रशंसक का कहना है, 'हम बहुत निराश हैं... मेरा बच्चा में को देखने के लिए बहुत उत्साहित था... मुझे लगता है कि यह लोगों के साथ धोखा है। जब मेसी आए, तो सभी ने उन्हें घेर लिया...।'
एक और फैन ने कहा, 'हमने इस आयोजन के लिए इतना पैसा खर्च किया है और सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि मेmr इस कार्यक्रम में आए हैं और हमने उन्हें क्या संदेश दिया है... खेल मंत्री मेसी के साथ तस्वीर खिंचवा रहे हैं और हर कोई भीड़ को संभालने की कोशिश कर रहा है... मुझे नहीं पता शाहरुख खान आए या नहीं... यह आयोजन प्रबंधन और सरकार दोनों के लिए बहुत शर्मनाक है।'
वहीं, एक प्रशंसक का कहना है, 'इतनी बड़ी रकम चुकाने के बाद भी यह बेहद निराशाजनक है कि उनके चारों ओर 50 लोग मौजूद थे, और हमें उनकी एक झलक भी नहीं मिल पाई... उन्होंने बस दो-तीन बार हाथ हिलाया, और बस इतना ही।"
#WATCH | Kolkata, West Bengal: Angry fans resort to vandalism at the Salt Lake Stadium in Kolkata, alleging poor management of the event.
— ANI (@ANI) December 13, 2025
Star footballer Lionel Messi has left the Salt Lake Stadium in Kolkata.
A fan of star footballer Lionel Messi said, "Absolutely terrible… pic.twitter.com/TOf2KYeFt9
#WATCH | Kolkata, West Bengal: A fan of star footballer Lionel Messi says, "We are very disappointed... My child was very excited to see Messi... I think it's a scam for the people. When Messi arrived, everyone surrounded him..." https://t.co/Ce4kNu8dBH pic.twitter.com/kAT4DHMDXT
— ANI (@ANI) December 13, 2025
#WATCH | Kolkata, West Bengal: A fan of star footballer Lionel Messi says, "It is very disappointing that after paying such a hefty amount. They had 50 people around him, and we could not even get a glimpse of him for once... He just waved a couple of times, and that's it." https://t.co/Ce4kNu8dBH pic.twitter.com/GZmpkehdIX
— ANI (@ANI) December 13, 2025
मेसी ने सॉल्ट लेक स्टेडियम का चक्कर लगाया और हजारों प्रशंसकों का अभिवादन स्वीकार किया। मेसी के फैंस अर्जेंटीना की जर्सी पहनकर आए थे। स्टेडियम में फैंस मेसी-मेसी के नारे लगा रहे थे। ग्लोबल फुटबॉल आइकन मेसी 14 साल बाद भारत की यात्रा पर आए हैं। मेसी को मोहन बगान की एक विशेष जर्सी भेंट की गई, जिस पर उनका नाम और प्रतिष्ठित नंबर 10 अंकित था।
VIDEO | Kolkata: Argentine footballer Lionel Messi arrives at Salt Lake Stadium as the star footballer kicks off his G.O.A.T. India Tour 2025.#LionelMessi #GOATIndiaTour #Kolkata
— Press Trust of India (@PTI_News) December 13, 2025
(Source - Third party)
(Full VIDEO available on PTI Videos – https://t.co/n147TvrpG7) pic.twitter.com/zrMOF1HsVN
अपनी 70 फीट ऊंची विशाल प्रतिमा का वर्चुअल अनावरण करने के तुरंत बाद, लियोनल मेसी ने भारत पहुंचने पर अपनी पहली प्रतिक्रिया साझा की। अर्जेंटीना के इस दिग्गज खिलाड़ी ने कहा कि वह देश में और विशेष रूप से कोलकाता में आकर खुश हैं और अपनी आगे की यात्रा को लेकर उत्साहित हैं। मेसी ने कोलकाता में शाहरुख खान और उनके बेटे अबराम से मुलाकात की। इसका वीडियो सामने आया है।
VIDEO | Kolkata: Football icon Lionel Messi to virtually unveil his 70-foot statue from Salt Lake stadium, with West Bengal Minister Sujit Bose and Bollywood actor Shah Rukh Khan present at the event.#LionelMessi #Kolkata #Football
— Press Trust of India (@PTI_News) December 13, 2025
(Full VIDEO available on PTI Videos –… pic.twitter.com/dqISIwMgl4