{"_id":"5c48a6aebdec224ba94b63e8","slug":"usain-bolt-has-given-up-on-his-dream-of-becoming-a-professional-footballer","type":"story","status":"publish","title_hn":"उसेन बोल्ट ने पेशवर फुटबॉलर बनने का इरादा छोड़ा","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
उसेन बोल्ट ने पेशवर फुटबॉलर बनने का इरादा छोड़ा
Wed, 23 Jan 2019 11:08 PM IST
Mukesh Jha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mukesh Jha
Updated Wed, 23 Jan 2019 11:08 PM IST
विज्ञापन
usain bolt
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महान फर्राटा धावक उसेन बोल्ट पिछले साल ऑस्ट्रेलियाई टीम सेंट्रल कोस्ट मरीनर्स के साथ हाथ आजमाने के बाद पेशेवर फुटबॉल में करियर बनाने का इरादा छोड़ रहे हैं। इस 32 वर्षीय धावक ने पिछले महीने संवाददाताओं से कहा था कि उन्होंने पेशेवर फुटबॉलर बनने की उम्मीद नहीं छोड़ी है।
विज्ञापन
हालांकि किंगस्टन में बोल्ट ने कहा कि वह अपने व्यावसायिक करियर पर ध्यान देने की योजना बना रहे हैं। टेलीविजन जमैका ने बोल्ट के हवाले से कहा, 'मैं यह नहीं कहना चाहता कि इसे सही तरीके से लागू नहीं किया गया लेकिन मुझे लगता है कि हमने प्रयास किया। उस तरह नहीं जिस तरह करना चाहिए था और आपने सबक सीखा, आप चीजों को जीते हैं और सबक सीखते हैं।
विज्ञापन
उन्होंने आगे कहा, 'यह काफी अच्छा अनुभव रहा। मैंने टीम में रहने का लुत्फ उठाया और यह ट्रैक एवं फील्ड से अलग है। यह काफी मजेदार रहा। खेल जीवन खत्म हो गया है, इसलिए मैं अलग व्यवसायों पर ध्यान लगा रहा हूं। काफी योजनाएं हैं और अब मैं व्यवसायी बनने का प्रयास कर रहा हूं।'
विज्ञापन