फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   sunil chetri says Yet to decide when to hang up boots 

फुटबॉल से संन्यास पर सुनील छेत्री बोले- अभी नहीं किया है फैसला 

Fri, 24 Jan 2020 05:59 AM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: मुकेश कुमार झा Updated Fri, 24 Jan 2020 05:59 AM IST
विज्ञापन
sunil chetri says Yet to decide when to hang up boots 
सुनील छेत्री - फोटो : सोशल मीडिया

भारतीय फुटबॉल टीम के कप्तान सुनील छेत्री ने गुरुवार को स्पष्ट किया कि उन्होंने अभी फैसला नहीं किया है कि वह कब संन्यास लेंगे, हालांकि देश के लिए वह ज्यादा मैच नहीं खेलेंगे। छेत्री ने हाल में कहा था कि राष्ट्रीय टीम के साथ खेलने के लिए उनके पास ज्यादा मैच नहीं बचे हैं। इसलिए वह खुद के लिए लंबे समय का लक्ष्य निर्धारित नहीं करेंगे।

विज्ञापन


35 साल के छेत्री ने कहा, 'मैं अपने करियर के दूसरी ओर हूं। मैंने अपने देश के लिए 112 मैच खेल लिए हैं और मैं 250 मैच नहीं खेलूंगा। मेरा मतलब यही था कि मेरे पास खेलने के लिए ज्यादा मैच नहीं बचे हैं। मैं नहीं जानता कि कब खेलना बंद कर दूं लेकिन मुझे यह खेल पसंद है।'
विज्ञापन


उन्होंने यहां एक कार्यक्रम के इतर कहा, 'मैं सचमुच काफी ऊर्जावान महसूस करता हूं। इसलिए मैं जितना संभव हो, उतना खेलूंगा। सच्चाई यह है कि मैं अपने करियर के दूसरी ओर हूं और मैं अपने देश के लिए 100 और मैच नहीं खेलने वाला हूं। इसलिए ये जितने भी मैच हों, 10, 20, 30, 40, 60, मैं नहीं जानता कि कितने मैच लेकिन जितने ज्यादा खेल सकता हूं, उतने में अपना सर्वश्रेष्ठ दूंगा।'
विज्ञापन
विज्ञापन


क्रिस्टियानो रोनाल्डो के बाद सक्रिय खिलाड़ियों में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दूसरे सबसे ज्यादा गोल करने वाले छेत्री इस समय इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) में बेंगलुरु एफसी के लिए खेलते हैं, उन्होंने मोहन बागान और एटीके के विलय की प्रशंसा की और कहा कि यह अच्छा करार था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed