{"_id":"5e6fbaba8ebc3ea4bf18578d","slug":"spanish-football-coach-francisco-garcia-dies-of-coronavirus-aged-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना वायरस की वजह से 21 वर्षीय युवा फुटबॉल कोच की मौत","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
कोरोना वायरस की वजह से 21 वर्षीय युवा फुटबॉल कोच की मौत
Tue, 17 Mar 2020 08:08 AM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Tue, 17 Mar 2020 08:08 AM IST
विज्ञापन
फ्रांसिस्को गार्सिया
- फोटो : सोशल मीडिया
दुनियाभर में फैले कोरोना वायरस ने कोहराम मचाया हुआ है। 145 देशों में 6000 से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है। भारत में अब तक कोरोना वायरस से दो मौत हो चुकी, जबकि 100 से ज्यादा लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हो चुकी है।
विज्ञापन
ऐसे में एक बड़ी खबर है कि इस खतरनाक वायरस की वजह से 21 वर्षीय युवा फुटबॉल कोच फ्रांसिस्को गार्सिया की मौत चुकी है। गार्सिया कोरोना वायरस से मरने वाले सबसे कम उम्र के पीड़ितों में से एक हैं।
विज्ञापन
फ्रांसिस्को गार्सिया मलागा के क्लब एथलेटिको पोर्टाडा की जूनियर टीम के कोच हैं। इस मामले में क्लब में जानकारी दी कि उन्होंने अस्पताल में ही दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि वह कैंसर से भी जूझ रहे थे।
विज्ञापन
क्लब ने शोक जताते हुए लिखा, 'हमें गार्सिया की मौत से बहुत दुख पहुंचा है और उनके परिवार के साथ हमारी संवेदनाएं हैं। हम तुम्हें कभी नहीं भूलेंगे गार्सिया, हम तुम्हारे बिना क्या करेंगे।' इस महामारी ने चीन के बाद यूरोप में सबसे ज्यादा तबाही मचाई है। इटली और स्पेन में तो सैकड़ों मौत हो चुकी हैं।
REST IN PEACE 🥀 #Franciscogarcia https://t.co/6yWbO7k4e5
— 𝕁𝕒𝕜 𝔸𝕤𝕟_𝕝 ™ (@jakarsenal) March 17, 2020