फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   Saudi Pro League: Al Nasser beats Al Ahdoud 3-0, Ronaldo scores 527 goals in first division

Saudi Pro League: अल नासेर ने अल अहहदोद को 3-0 से हराया, रोनाल्डो के प्रथम डिवीजन में 527 गोल

Sat, 25 Nov 2023 10:55 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Sat, 25 Nov 2023 10:55 PM IST
सार

अल अव्वल स्टेडियम में रोनाल्डो का 80वें मिनट में किया गोल दर्शनीय था जब उन्होंने गोलकीपर को आगे देखकर लगभग चालीस गज की दूरी से गेंद को लॉब किया था और गेंद सीधे गोलपोस्ट में गई।

विज्ञापन
Saudi Pro League: Al Nasser beats Al Ahdoud 3-0, Ronaldo scores 527 goals in first division
क्रिस्टियानो रोनाल्डो - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कप्तान क्रिस्टियानो रोनाल्डो के सऊदी प्रो लीग में दूसरे हाफ में किए दो गोलों की मदद से अल नासेर ने अल अकहदोद पर 3-0 से जीत हासिल की। 38 साल के सुपरस्टार के प्रथम डिवीजन की सभी प्रतियोगिताओं में मिलाकर अपने रिकॉर्ड गोलों की संख्या 527 तक पहुंचा दी। क्लब के लिए उनके इस सीजन में लीग के 15 मैचों में 13 गोल हो गए और सभी प्रतियोगिताओं में मिलाकर वह इस सत्र में 18 गोल कर चुके हैं। उनका क्लब सऊदी प्रो लीग में दूसरे स्थान पर चल रहा है। शीर्ष पर अल हिलाल है।
विज्ञापन


रोनाल्डो का जादुई गोल
अल अव्वल स्टेडियम में रोनाल्डो का 80वें मिनट में किया गोल दर्शनीय था जब उन्होंने गोलकीपर को आगे देखकर लगभग चालीस गज की दूरी से गेंद को लॉब किया था और गेंद सीधे गोलपोस्ट में गई। एक समय लग रहा था कि गेंद गोलपोस्ट के ऊपर जाएगी। उसके बाद दर्शकों की ही नहीं, उनकी खुशी भी देखने वाली थी। इस गोल की तुलना मेसी की शानदार फ्री किक से की जा रही है। तीन मिनट पहले रोनाल्डो ने अपना पहला गोल किया था। टीम के लिए पहला गोल सामी ने 13वें मिनट में किया था।
विज्ञापन


रोनाल्डो ने ला लीगा में रियल मैडि्रड के साथ स्पेनिश डिवीजन में 311 गोल किए। उसके अलावा मैनचेस्टर यूनाइटेड के लिए इंग्लिश प्रीमियर लीग में 103 गोल किए। जुवेंटस के लिए सिरी ए में 81 किए है और स्पोर्टिंग के लिए प्राइमरा लीग के लिए तीन गोल किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एम्बाप्पे ने पीएसजी के लिए किया 14वां गोल
स्टार स्ट्राइकर काइलिन एम्बाप्पे ने सीजन में लीग का अपना 14वां गोल करते हुए पेरिस सेंट जर्मेन को तीसरे स्थान पर मौजूद मोनाको को 5-2 से हरा दिया। पेरिस सेंट जर्मेन चार अंकों की बढ़त से शीर्ष पर कायम है। दूसरे स्थान पर मौजूद नाइस यदि रविवार को टाउलस को हरा देता है तो अंकों का अंतराल घटाकर एक कर सकता है। गोनकालो रामोस ने 18वें मिनट में पीएसजी को बढ़त दिलाई। चार मिनट बाद मोनाको ने जापान के ताकुमी मिनामिनो की मदद से स्कोर बराबर कर दिया। इस बार बढ़त दिलाने की जिम्मेदारी एम्बाप्पे की थी जिन्होंने पेनाल्टी पर गोल कर दिया। रक्षक खिलाड़ी मगासा की गलती से यह पेनाल्टी मिली थी। उसके बाद 70वें मिनट में डेम्बेले ने स्कोर 3-1 कर दिया। बार्सिलोना से अगस्त में आए डेम्बेल का यह पीएसीजी के लिए पहला गोल था। उसके बाद पीएसजी के लिए वितिना ने 72वें और अंतिम क्षणों (90+6) में गोल किया। मोनाको अब पीएसजी से छह अंक पीछे हो गई है और यह उसकी सीजन में तीसरी हार रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed