{"_id":"5af3b97c4f1c1b84098b933a","slug":"russia-fines-for-racist-abuse-paul-pogba-in-ground","type":"story","status":"publish","title_hn":"फ्रांसीसी खिलाड़ी पर नस्लीय टिप्पणी के लिए रूस पर 20 लाख का जुर्माना, फैंस ने की थी यह शर्मनाक हरकत","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
फ्रांसीसी खिलाड़ी पर नस्लीय टिप्पणी के लिए रूस पर 20 लाख का जुर्माना, फैंस ने की थी यह शर्मनाक हरकत
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 10 May 2018 08:46 AM IST
विज्ञापन
Paul Pogba
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फीफा विश्व कप के लिए अभी पांच सप्ताह बचे हैं। इसे लेकर वैश्विक संस्था अभी से सतर्क हो गई है। इसी का नतीजा है कि सेंट पीटर्सबर्ग में खेले गए एक मैच के दौरान फ्रांसीसी खिलाड़ी के खिलाफ प्रशंसकों की नस्लीय टिप्पणी के लिए फीफा ने रूसी फुटबॉल संघ पर 30, 000 स्विस फ्रैंक (करीब 20 लाख 15 हजार 625 रुपये) का जुर्माना लगाया गया है।
विज्ञापन
फ्रांस की मार्च में रूस के खिलाफ मैत्री मैच में 3-1 से जीत के दौरान पॉल पोग्बा सहित अश्वेत खिलाड़ियों के खिलाफ यह नस्लीय टिप्पणी की गई थी। यह मुकाबला उस स्टेडियम में खेला गया था जहां विश्व कप के सात मैच होने हैं। फीफा ने कहा कि उसके अनुशासनात्मक पैनल ने इस घटना का गंभीरता से लिया।
विज्ञापन
हालांकि इसमें बहुत कम प्रशंसक शामिल थे। नस्ल विरोधी समूह किक इट आउट का कहना है कि फीफा के कड़ी कार्रवाई न कर पाने के कारण आगे भी उन मैचों में अश्वेत खिलाड़ियों के खिलाफ नस्लीय टिप्पणी की जा सकती है जिनमें रूस खेल रहा होगा।
विज्ञापन