फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   Ronaldo equalling scoring streak in Serie A and Messi becomes first player to contribute 1,000 goal

रोनाल्डो ने खेला 1000वां मैच, मेसी सबसे अधिक गोल में योगदान देने वाले पहले खिलाड़ी बने

Sun, 23 Feb 2020 04:04 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Sun, 23 Feb 2020 04:04 PM IST
विज्ञापन
Ronaldo equalling scoring streak in Serie A and Messi becomes first player to contribute 1,000 goal
लियोनेल मेसी और क्रिस्टियानो रोनाल्डो - फोटो : ट्विटर

फुटबॉल की दुनिया के मौजूदा स्टार खिलाड़ी लिओनेल मेसी और क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने  शनिवार को अलग-अलग मुकाबले में बड़े रिकॉर्ड अपने नाम किए। क्रिस्टियानो रोनाल्डो इटली की फुटबॉल लीग सीरी-ए में एसपीएएल के खिलाफ मैच में उतरते ही 1000 मैच खेलने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बन गए।

विज्ञापन


इस मैच में युवेंटस की टीम ने 2-1 से जीत दर्ज की। वहीं युवेंटस की तरफ से 39वें मिनट में गोल कर रोनाल्डो सीरी-ए में लगातार मैच में 11 गोल करने वाले तीसरे खिलाड़ी बन गए। टूर्नामेंट में युवेंटस की यह लगातार दूसरी जीत थी। 

विज्ञापन

मेसी 1000 गोल में योगदान देने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बने

Ronaldo equalling scoring streak in Serie A and Messi becomes first player to contribute 1,000 goal
लियोनल मेसी - फोटो : pti
वहीं अर्जेंटीना के स्टार फुटबॉलर लियोनल मेसी 1000 गोल में योगदान देने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने अब तक देश और क्लब की तरफ से खेलते हुए 696 गोल किए और 306 असिस्ट (गोल करने में योगदान) में भी भूमिका निभाई। उन्होंने यह उपलब्धि स्पेनिश फुटबॉल लीग ला लीगा में एबार के खिलाफ हासिल की। 



मेसी ने इस मैच में हैट्रिक के साथ 4 गोल भी दागे। मेसी ने 27 मिनट के अंदर तीन गोल करते हुए करियर की 48वीं हैट्रिक लगाई। मेसी के इस शानदार प्रदर्शन की बदौलत बार्सिलोना ने एबार को 5-0 से हराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed