फर्जी पासपोर्ट के मामले में रोनाल्डिन्हो और उनके भाई रोबर्टो हुए गिरफ्तार
ब्राजील के पूर्व स्टार फुटबॉलर रोनाल्डिन्हो और उनके भाई रॉबर्टो एसिस को नकली पासपोर्ट के साथ पैराग्वे में घुसने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।
पैराग्वे के आंतरिक मंत्री यूक्लिड्स ऐसेवेडो ने कहा कि रोनाल्डिन्हो गुरुवार सुबह गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने असंसियन के एक होटल में रेड की यहां 2005 बैलोन डियोर पुरस्कार के विजेता रोनाल्डिन्हो ठहरे हुए थे।
रोनाल्डिन्हो एक किताब के प्रचार के सिलसिले में इस दक्षिण अमेरिकी देश में आए हुए हैं। जांच के दौरान उनके दस्तावेज नकली पाए गए। ज्ञात रहे 2018 में भी रोनाल्डिन्हो और उनके भाई का ब्राजील का पासपोर्ट जब्त किया गया था।
Ronaldinho and his brother have been arrested for entering Paraguay with fake passports.
— Football Tweet (@Football__Tweet) March 5, 2020
His fake passport shows his correct name, birthplace, and birthdate, but it falsely suggests that he’s a naturalized Paragauay citizen. 🇵🇾😳 pic.twitter.com/x4qBTijJMQ