फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   Reports says Lionel Messi Called Sewer Rat, Hormonal Dwarf By Ex-Barcelona official In WhatsApp Chats

Report: बार्सिलोना फुटबॉल क्लब के पूर्व अधिकारी ने मेसी को कहा था 'गटर का चूहा', व्हाट्सएप चैट से हुआ खुलासा

Fri, 13 Jan 2023 11:51 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बार्सिलोना
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बार्सिलोना Published by: स्वप्निल शशांक Updated Fri, 13 Jan 2023 11:51 AM IST
सार

यूरोपीय मीडिया आउटलेट्स की कई रिपोर्टों के मुताबिक, यह अपमानजनक टिप्पणियां क्लब में बार्टोमू के कार्यकाल के दौरान बार्सिलोना के कानूनी सेवाओं के प्रमुख रोमन गोमेज पोंटी द्वारा की गई थीं।

विज्ञापन
Reports says Lionel Messi Called Sewer Rat, Hormonal Dwarf By Ex-Barcelona official In WhatsApp Chats
मेसी और बार्टोमू - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बार्सिलोना फुटबॉल क्लब के पूर्व अध्यक्ष जोसेप बार्टोमू के नेतृत्व वाले बोर्ड के एक पूर्व सदस्य ने लियोनल मेसी को कथित तौर पर व्हाट्सएप चैट में 'गटर का चूहा' और 'हार्मोनल बौना' कहा था। बार्टोमू 2014 से 2020 तक दिग्गज स्पैनिश फुटबॉल क्लब बार्सिलोना के अध्यक्ष रहे थे।
विज्ञापन


यूरोपीय मीडिया आउटलेट्स की कई रिपोर्टों के मुताबिक, यह अपमानजनक टिप्पणियां क्लब में बार्टोमू के कार्यकाल के दौरान बार्सिलोना के कानूनी सेवाओं के प्रमुख रोमन गोमेज पोंटी द्वारा की गई थीं। कथित तौर पर एक व्हाट्सएप ग्रुप में टिप्पणियां की गईं, जिसमें बार्टोमू और पोंटी के अलावा पूर्व जनरल डायरेक्टर ऑस्कर ग्रेव और अन्य पूर्व-बोर्ड सदस्य शामिल थे। इन सभी बोर्ड सदस्यों ने बार्टोमू के पद छोड़ने के बाद क्लब से इस्तीफा दे दिया था।
विज्ञापन


FC Barcelona - La Liga: Bartomeu willing to resign if Messi agrees to stay  at Barcelona | MARCA in English
विज्ञापन
विज्ञापन

मेसी और बार्टोमू

फोर्ब्स ने अपनी रिपोर्ट में स्पैनिश दैनिक एल पीरियोडिको के हवाले से कहा कि बार्टोमू का समूह मेसी के कॉन्ट्रैक्ट की खबर के लीक होने से नाराज था। एल मुंडो ने मेसी के कॉन्ट्रैक्ट से जुड़ी खबरों को प्रकाशित किया था। मेसी को लेकर पोंटी की टिप्पणियां बार्टोमू को संबोधित थीं। साथ ही पोंटी ने मेसी पर कई निराधार आरोप भी लगाए थे। यह कथित टिप्पणियां उस वक्त की गईं जब बोर्ड के सदस्य मेसी समेत कई खिलाड़ियों के कॉन्ट्रैक्ट विस्तार करने जा रहे थे और उसी को लेकर बातचीत चल रही थी।

Barcelona president Bartomeu wants to keep Messi with club 'forever'

द मिरर ने बताया कि मेसी के बारे में मैसेज में लिखा था- बार्टोमू, आप इस 'गटर के चूहे' के साथ अच्छा बर्ताव नहीं कर सकते। क्लब ने उसे सब कुछ दिया है और उसने बदले में साइनिंग, ट्रांसफर की तानाशाही बना रखी है। वह स्पॉनसरशिप वगैरह को लेकर सिर्फ खुद के बारे में सोचता है। इसके अलावा इस क्लब और हम बोर्ड के सदस्यों को इस हार्मोनल बौने से ब्लैकमेल और अशिष्टता झेलनी पड़ी है। उसे बार्का का एहसानमंद होना चाहिए और उसे इस क्लब पर जिंदगी कुर्बान करनी चाहिए। लेकिन जब चीजें खराब हो जाती हैं [कोरोना की एंट्री] तो आपको प्राप्त होता है एक व्हाट्सएप मैसेज, जिसमें मेसी ने लिखा होता है- अध्यक्ष, दूसरों के वेतन कम करें, लेकिन सुआरेज और मेरी सैलेरी को मत छुएं।

Message of Bartomeu about the future of Messi and Valverde

इस पर बार्टोमू कहते हैं- कई बार हमने लियो (मेसी) की बात सुनी है, लेकिन हमेशा नहीं। महामारी नहीं होता तो यह कॉन्ट्रैक्ट पूरी तरह से मान्य था। मेसी 2004 से 2021 तक एफसी बार्सिलोना की सीनियर टीम के लिए खेले। उन्होंने  बार्सिलोना के लिए 520 मैचों में 474 गोल किए। फिलहाल मेसी फ्रेंच क्लब पेरिस सेंट-जर्मेन के लिए खेलते हैं। हाल ही में मेसी ने अर्जेंटीना को तीसरी बार विश्व कप जीतने में मदद की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed