{"_id":"5bd8677abdec221c33788ac8","slug":"real-madrid-sacked-lopetegui-from-head-coach-after-get-poor-resultsreal-madrid-sacked-lopetegui-from-head-coach-after-get-poor-results","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"रियल मैड्रिड ने लोपेतेगुई को कोच पद से किया बर्खास्त, इनके कंधों पर क्लब की जिम्मेदारी","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
रियल मैड्रिड ने लोपेतेगुई को कोच पद से किया बर्खास्त, इनके कंधों पर क्लब की जिम्मेदारी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 30 Oct 2018 08:18 PM IST
विज्ञापन
lopetegui
रियल मैड्रिड फुटबॉल क्लब ने जुलेन लोपेतेगुई को कोच पद से हटा दिया है। लोपेतेगुई पांच माह भी कोच पद पर नहीं टिक पाए। फीफा विश्व कप की शुरुआत से पहले वह स्पेन की राष्ट्रीय टीम को छोड़कर रियल से जुड़े थे। लोपेतेगुई के मागदर्शन में रियल ने पिछले छह मैचों में से पांच में हार का सामना किया है।
विज्ञापन
यह रियल मैड्रिड का अब तक का सबसे खराब प्रदर्शन है। वह ला लीगा की तालिका में नौवें स्थान पर पहुंच गया है। बार्सिलोना के खिलाफ अल क्लासिको मुकाबले में उसे 1-5 से करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा। इसके बाद लोपेतेगुई को कोच पद से हटा दिया गया है।
विज्ञापन
ऐसे में बी-टीम कास्टिला के कोच सैंटियागो सोलारी को अस्थायी रूप से लोपेतेगुई के स्थान पर रियल क्लब का कोच बनाया गया है। क्लब ने आधिकारिक बयान में कहा, 'रियल क्लब के स्टॉफ सदस्यों की गुणवत्ता और अब तक देखे गए परिणामों को लेकर बेहद निराशा है।'
विज्ञापन
इकार्डी के डबल से जीता मिलान
football in india
माउरो इकार्डी के दो गोल के दम पर इंटर मिलान ने सिरी ए में लेजिओ को एकतरफा मुकाबले में 3-0 से मात देकर तालिका में दूसरा स्थान हासिल कर लिया है। इकार्डी ने खेल के 28वें और 70वें मिनट में गोल किए। टीम के लिए एक गोल मार्सेलो ब्रोजोविच ने 41वें मिनट में किया। इंटर मिलान की यह लगातार छठी जीत है। वहीं इकार्डी अब तक इस सत्र में छह गोल दाग चुके हैं।