{"_id":"5c586880bdec22094a2c7d4f","slug":"real-madrid-beat-deportivo-alaves-by-3-0","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेंजेमा के दम पर रियल की शानदार जीत, एकतरफा मुकाबले में अलावेस को 3-0 से दी शिकस्त","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
बेंजेमा के दम पर रियल की शानदार जीत, एकतरफा मुकाबले में अलावेस को 3-0 से दी शिकस्त
Mon, 04 Feb 2019 10:01 PM IST
Sumit kumar
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Sumit kumar
Updated Mon, 04 Feb 2019 10:01 PM IST
विज्ञापन
benzema
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करीम बेंजेमा और युवा विनिसियस जूनियर के दम पर रियल मैड्रिड ने ला लीगा में अलावेस को एकतरफा मुकाबले में 3-0 से पराजित कर खिताब की अपनी उम्मीदें कायम रखी हैं। साथ ही रियल ने कोपा डेले रे के सेमीफाइनल से पहले अपने चिर प्रतिद्वंद्वी बार्सिलोना को भी चेतावनी दे दी है।
विज्ञापन
दोनों के बीच अल क्लासिको मुकाबला बृहस्पतिवार को होगा। इस जीत के साथ रियल ने शीर्ष पर चल रहे बार्सिलोना (55) और दूसरे स्थान पर कायम एटलेटिको मैड्रिड (44) के बीच अंकों का अंतर भी कम कर लिया है। रियल के 42 अंक हो गए हैं और वह तीसरे स्थान पर कायम है। एटलेटिको को रियल बेटिस के हाथों 0-1 से शिकस्त का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विनिसियस ने दागा अपना पहला गोल
बेंजेमा ने 30वें मिनट में गोल कर रियल को बढ़त दिलाई। बेंजेमा का यह पिछले छह मैचों में चौथा गोल है। इसके बाद 18 वर्षीय विनिसियस ने 80वें मिनट में रियल की बढ़त 2-0 कर दी। यह विनिसियस का ला लीगा का पहला गोल था। मारियानो डियाज (90+1वें मिनट) ने इंजुरी टाइम में गोल कर रियल का स्कोर 3-0 से कर दिया।
विज्ञापन
एगुएरो की हैट्रिक से सिटी ने आर्सेनल को 3-1 से हराया
मैनचेस्टर। सर्जियो एगुएरो की हैट्रिक की बदौलत मैनचेस्टर सिटी ने इंग्लिश प्रीमियर लीग (ईपीएल) में आर्सेनल को 3-1 से पराजित कर दिया। इस जीत से सिटी ने शीर्ष पर चल रहे लीवरपूल की बढ़त को दो अंक तक सीमित कर दिया। एगुएरो ने पहले, 44वें और 61वें मिनट में गोल दागे।
आर्सेनल की ओर से एकमात्र गोल लारेंट कोसिलनी ने 11वें मिनट में किया। इस जीत से मैनचेस्टर सिटी के 25 मैचों में 59 अंक हो गए हैं। लीवरपूल के 61 अंक हैं, लेकिन टीम ने एक मैच कम खेला है। आर्सेनल 25 मैचों में 47 अंकों के साथ छठे स्थान पर है।