फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   Paris renamed metro stations to toast World Cup win

फीफा विश्व कप विजेता टीम फ्रांस को पेरिस ने दिया नायब तोहफा, 6 मेट्रो स्टेशन के नाम बदले

Tue, 17 Jul 2018 06:45 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 17 Jul 2018 06:45 AM IST
विज्ञापन
Paris renamed metro stations to toast World Cup win
france world cup

फ्रांस की टीम ने फीफा विश्व कप 2018 का खिताब जीता और पेरिस ने उन्हें एक और बड़ा तोहफा देकर सम्मानित किया। पेरिस के 6 मेट्रो स्टेशन के नाम फ्रांस की विश्व कप विजेता टीम के खिलाड़ियों के सम्मान में बदल दिए गए हैं। स्टेशन विक्टर हुजो का नाम टीम के कप्तान और गोलकीपर के नाम पर 'विक्टर हुजो लोरिस' रखा गया है।

विज्ञापन


वहीं बर्सी मेट्रो स्टेशन का नाम 'बसी लेस ब्लूज' रखा गया है। एवरोन स्टेशन का नाम 'नाउस एवरोन गागने' बदला गया। यह एक फ्रेंच नाटक है जिसके मायने हैं 'हम जीत गए' है।
विज्ञापन


चार्ल्स डे गाउले एतोइले का नाम 'आन अ टू एतोइले' रखा गया है, जिसका मतलब है कि हमारे पास दो सितारे हैं। यहां जिक्र 1998 वर्ल्ड कप जीत और रूस में कल रात मिली जीत का हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नोत्रे देम देसशां का नाम कोच के नाम पर 'नोत्रे डिडिएर देसशां' रख दिया गया है। बतौर खिलाड़ी और कोच वर्ल्ड कप जीतने वाले वह फ्रेंज बैकनबाउर और मारियो जगालो के बाद विश्व के तीसरे फुटबॉलर हैं।


फ्रांस ने फीफा विश्व कप के रोमांचक फाइनल में दमदार क्रोएशिया को 4-2 से हराया और 20 साल के बाद दूसरी बार विश्व चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया है। इससे पहले 1998 में फ्रांस ने ब्राजील को हराकर खिताब जीता था।

वैसे, फ्रांस ने 2006 विश्व कप के फाइनल में प्रवेश किया था, लेकिन वह इटली से पेनल्टी शूटआउट में हार गया था और उसे रनर्स-अप रहकर संतोष करना पड़ा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed