{"_id":"eb457b473ab1bc1089c5cea21109d219","slug":"neymar-superb-role-for-barelona-s-win-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बार्सिलोना की शानदार जीत में नेमार का 'डबल' धमाका","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
बार्सिलोना की शानदार जीत में नेमार का 'डबल' धमाका
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Tue, 10 Nov 2015 01:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्टार फुटबॉल खिलाड़ी नेमार के दो गोल की बदौलत गत चैंपियन बार्सिलोना ने स्पेनिश लीग के तहत खेले गए अपने ग्यारहवें मुकाबले में विलारियल को 3-0 से पराजित कर अंक तालिका में शीर्ष स्थान हासिल कर लिया।
विज्ञापन
इस जीत के बाद बार्सिलोना के 11 मैचों से 27 अंक हो गए हैं और वह चोटी पर पहुंच गया है। विलारियल टीम 11 मैचों से 20 अंक हासिल कर पांचवें स्थान पर है।
बार्सिलोना की ओर से नेमार ने मैच के 60वें और 85वें मिनट में गोल किए जबकि तीसरा गोल लुईस सुआरेज ने 70वें मिनट में किया।
नेमार और सुआरेज ने बार्सिलोना के स्टार खिलाड़ी लियोनल मेसी की कमी नहीं खलने दी जो चोट की वजह से टीम से बाहर हैं। एक अन्य मुकाबले में रियल मैड्रिड को सेविला के खिला 2-3 से हार का सामना करना पड़ा है।
विज्ञापन
मौजूदा सीजन में रियल मैड्रिड की यह पहली हार है। मैड्रिड ने अब तक 10 मैच खेले थे और उसे सात मुकाबलों में जीत मिली थी जबकि तीन मुकाबले ड्रॉ रहे थे। 11 मैचों से मैड्रिड के 24 अंक हैं और वह तालिका में दूसरे स्थान पर खिसक गया है।
विज्ञापन
सेविला की ओर से सी इमोबाइल ने 36वें, एवर बानेगा ने 61वें और फर्नांडो ने 74वें मिनट में गोल किया। रियल की ओर से गार्सिया सर्जियो रामोस ने 22वें और जेम्स रोड्रिगुएज ने आखिरी समय में गोल दागा।