फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   Neymar dancing on single foot on his sister's marriage

बहन के जन्मदिन पर एक पैर पर नाचा यह दिग्गज खिलाड़ी, वीडियो हुआ वायरल

Tue, 20 Mar 2018 11:17 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 20 Mar 2018 11:17 PM IST
विज्ञापन
Neymar dancing on single foot on his sister's marriage
नेमार - फोटो : file

पैर में चोट के चलते करीब तीन महीने के लिए मैदान से दूर हो चुके दुनिया के सबसे महंगे फुटबॉलर नेमार मैदान के बाहर खूब मस्ती कर रहे हैं। पेरिस सेंट जर्मेन (पीएसजी) का यह स्टार फुटबॉलर अपने परिजनों को पूरा समय दे रहा। वह लगातार चौथे साल अपनी बहन के जन्मदिवस पर न सिर्फ शामिल हुए बल्कि एक पैर पर डांस भी किया। 

विज्ञापन


इस दौरान उनकी महिला मित्र ब्रुना मार्केनीज भी साथ थीं। बैसाखियों के सहारे चल रहे नेमार ने साओ पाउलो के क्लब में हुई इस पार्टी में शिरकत की। नेमार ने डांस करते हुए अपना एक वीडियो खुद सोशल साइट्स पर पोस्ट किया है। 
विज्ञापन


ब्राजील को लगा है करारा झटका 
इस माह के शुरुआत में ही रियल मैड्रिड के खिलाफ चैंपियंस लीग के अंतिम 16 के पहले चरण के मुकाबले के दौरान नेमार की दाएं पैर में हेयरलाइन फ्रेक्चर हुआ था। इसके चलते वह दूसरे चरण के मुकाबले में नहीं खेल पाए थे। इसे पेरिस सेंट जर्मेन की अंतिम आठ में पहुंचने की उम्मीदों का करारा झटका लगा था। टीम रियल से हारकर बाहर हो गई। चार मार्च को उनका ब्राजील में ऑपरेशन हुआ है। इसे ठीक होने में कम से कम दो से तीन माह लगेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नेमार के चोटिल होने से ब्राजीली फुटबॉल टीम को भी करारा झटका लगा है। अगर वह रूस में 14 जून से शुरू होने वाले फीफा विश्व कप से पहले ठीक नहीं हो पाए तो ब्राजील की दिक्कतें बढ़ जाएंगी। 18 वर्ष में देश के लिए खेलने वाले नेमार ने 83 मैचों में 53 गोल दागे हैं। उन्होंने रियो ओलंपिक में ब्राजील को स्वर्ण पदक दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी जोकि उनका फुटबॉल में ओलंपिक इतिहास का पहला स्वर्ण पदक था। 

देखिए वीडियो- 

@neymarjr rompiendo con el #xchallenge te amo papá

A post shared by NICKY JAM (@nickyjampr) on


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed