फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   neymar celebrated his birthday with girlfriend and team mates

नेमार का बर्थ-डे बना बेहद स्पेशल, गर्लफ्रेंड के किस करने वाला वीडियो वायरल

Tue, 06 Feb 2018 02:24 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 06 Feb 2018 02:24 PM IST
विज्ञापन
neymar celebrated his birthday with girlfriend and team mates
neymar

एक युवा अपना जन्मदिन किस अंदाज में मनाए, यह शायद ब्राजील के स्टार फुटबॉलर नेमार से ज्यादा किसी को नहीं पता। 5 फरवरी 1992 को ब्राजील में जन्मे नेमार ने सोमवार को अपना 26वां जन्मदिन मनाया। बड़े संयोग की बात है कि फुटबॉल के दिग्गज खिलाड़ी रोनाल्डो भी अपना जन्मदिन इसी तारीख को बनाते हैं।

विज्ञापन


सोमवार रात नेमार की बर्थडे पार्टी में कई बड़ी शख्सियतों ने शिरकत की। इसमें ब्राजील फुटबॉल टीम के लीजेंड फुटबॉलर रोनाल्डो समेत रेसिंग जगत के प्रसिद्ध ड्राइवर लुइस हैमिल्टन भी शामिल हुए। इतना ही नहीं ब्राजील के राष्ट्रपति ने भी नेमार की बर्थडे पार्टी का जमकर लुत्फ उठाया। हालांकि इस पार्टी में उनके क्लब पेरिस सैंट जर्मन को कोई सदस्य शामिल नहीं हुआ।

विज्ञापन

neymar celebrated his birthday with girlfriend and team mates
neymar

नेमार की शानदार पार्टी में ब्राजील से करीब 50 बड़ी हस्तियां शामिल हुई थीं। खास बात यह है कि इस पार्टी में नेमार की गर्लफ्रेंड भी सबके सामने आईं। नेमार की गर्लफ्रेंड ब्रूना मार्कीजिन ने उन्हें बर्थडे किस करके विश भी किया। इस भव्य पार्टी में अर्जेंटीना के एंजेल डी मारिया अपनी बीवी जॉर्जलीना कार्डोसो के साथ पहुंचे थे।

इसके अलावा पेरिस सेंट-जर्मन के प्रेसीडेंट नसीर अल खेलाफी ने भी पार्टी में शिरकत की। फिल्म और टेलीविजन जगत की भी कई महान हस्तियां नेमार के जन्मदिन पर नजर आईं। इस भव्य आयोजन में बेशक दुनिया के कई बड़े सितारे नजर आए हों, लेकिन पार्टी का सबसे चमकता चेहरा नेमार की गर्लफ्रेंड रहीं। वह पेशे से एक मॉडल और एक्ट्रेस हैं।



साभार: मिरर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed