फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   Netherland footballer Arjen Robben has announced his retirement from football

नीदरलैंड के स्टार फुटबॉलर आर्यन रोबेन ने 37 की उम्र में लिया संन्यास

Thu, 15 Jul 2021 11:06 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: Rajeev Rai Updated Thu, 15 Jul 2021 11:06 PM IST
सार

नीदरलैंड के विंगर आर्यन रोबेन ने दूसरी बार फुटबॉल से संन्यास लेने की घोषणा की। उन्होंने गुरूवार को इसकी जानकारी दी.

विज्ञापन
Netherland footballer Arjen Robben has announced his retirement from football
आर्यन रोबेन - फोटो : twitter@ESPNFC

विस्तार

नीदरलैंड के विंगर आर्यन रोबेन ने दूसरी बार फुटबॉल से संन्यास लेने की घोषणा की। उन्होंने गुरूवार को इसकी जानकारी दी। वर्ष 2019 में बायर्न म्यूनिख छोड़ने के बाद उन्होंने संन्यास ले लिया था लेकिन फिर 2020 में उन्होंने अपने शुरूआती दिनों के क्लब ग्रोनिंगेन के लिए वापसी की और एक से ज्यादा सत्र में उसके लिए खेले।

विज्ञापन


रोबेन ने पीएसवी ऐंधोवेन में अपने पहले सत्र में अर्डिविसी खिताब जीता इसके बाद दो प्रीमियर लीग खिताब, दो लीग कप और चेल्सी के साथ एफए कप हासिल किया। रियाल मैड्रिड के साथ उन्होंने ला लिगा ट्राफी जीती।
विज्ञापन




रोबेन ने सबसे ज्यादा सफलतायें बायर्न म्यूनिख के साथ हासिल कीं, जिसमें उन्होंने आठ बुंदेसलीगा खिताब, पांच जर्मन कप और चैम्पियंस लीग ट्राफी जीतीं।

क्लब के साथ इन सफलताओं के अलावा रोबेन ने नीदरलैंड के लिये 96 मैच खेले और 2010 विश्व कप के फाइनल में पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed