{"_id":"5be82019bdec226970457f6e","slug":"neroca-beat-real-kashmir-by-2-0-in-i-leauge","type":"story","status":"publish","title_hn":"I-Leauge: नेरोका की शानदार जीत, रीयल कश्मीर को 2-0 से रौंदा ","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
I-Leauge: नेरोका की शानदार जीत, रीयल कश्मीर को 2-0 से रौंदा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 11 Nov 2018 05:57 PM IST
विज्ञापन
neroca vs real kashmir
फेलिक्स चीडी के दो शानदार गोल की बदौलत नेरोका ने आई-लीग में रविवार को रीयल कश्मीर पर शानदार जीत दर्ज की। श्रीनगर के टीआरसी पोलो सिंथेटिक टर्फ ग्राउंड में खेले गए इस मुकाबले में नेरोका ने कश्मीर को 2-0 से हराया। नेरोका की तरफ से फेलिक्स ने 28वें और 74वें मिनट में शानदार गोल किया और अपनी टीम को जीत दिलाई।
विज्ञापन
नेरोका को घरेलू मैदान पर अपने शुरूआती मैच में ईस्ट बंगाल से 0-2 से हार का मुंह देखना पड़ा था जबकि उसने अगले दो मैचों में गोकुलम केरल (1-1) और ऐजल एफसी (0-0) से ड्रॉ खेला।
विज्ञापन
रीयल कश्मीर ने गत चैम्पियन मिनरवा पंजाब को 1-0 से हराया था और चर्चिल ब्रदर्स से पिछले मैच में गोल रहित ड्रॉ खेला था। नेरोका के एक जीत, दो ड्रा और एक हार से पांच अंक जबकि रीयल कश्मीर एफसी के एक जीत, एक ड्रा और एक हार से चार अंक हैं।
विज्ञापन