फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   nemar is facing trouble time

ब्रॉजीलियन स्टार फुटबॉलर नेमार की करोड़ो की संपत्ति जब्त

Wed, 17 Feb 2016 12:18 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 17 Feb 2016 12:18 PM IST
विज्ञापन
nemar is facing trouble time

ब्राजीली अधिकारियों ने बार्सिलोना के स्टार फुटबॉलर नेमार की पांच करोड़ डॉलर (करीब 343 करोड़ रुपए 28 लाख) की संपत्ति जब्त कर ली है जिसमें एक जहाज, एक जेट और कई अन्य संपत्तियां शामिल हैं।

विज्ञापन


साओ पाउलो की एक अदालत ने पिछले हफ्ते नेमार की अपील खारिज कर दी थी और उसकी पांच करोड़ डॉलर की संपत्ति जब्त करने का निर्देश दिया था।

पिछले साल नेमार और उसके परिवार को करीब एक करोड़ 60 लाख डॉलर (करीब 101 करोड़ 91लाख रुपए) की कर चोरी का दोषी पाया गया था। उस समय वह ब्राजील के क्लब सांतोस के लिए खेलते थे। नेमार ने कुछ गलत करने से इनकार किया है।
विज्ञापन

 
तेइस वर्षीय नेमार ने जेट का इस्तेमाल वर्ल्ड कप क्वालीफाइंग मैचों के लिए ब्राजील और छुट्टियों पर जाने के लिए किया था।

ब्राजील की फेडरल टैक्स एजेंसी के ऑडिटर अधिकारी इगारो जुंग मार्टिंस का कहना है कि यदि नेमार कर चोरी का बकाया पैसा जमा कर देते हैं तो वह जेल जाने से बच सकते हैं। हमारा कानून ज्यादा सख्त नहीं है। नेमार के पास फैसले के खिलाफ अपील करने का अधिकार है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नेमार और उनके पिता से हुई थी घंटों पूछताछ
नेमार और उनके पिता से दो फरवरी को मैड्रिड कोर्ट में उनके बार्सिलोना क्लब में ट्रांसफर मामले को लेकर तीन घंटे से ज्यादा पूछताछ हुई थी।

बार्सिलोना के अनुसार नेमार के ट्रांसफर की डील 57.1 मिलियन यूरो (74 मिलियन डॉलर) में हुई थी। सांतोस को आधिकारिक रूप से 17.1 मिलियन यूरो (18.5 मिलियन डॉलर) प्राप्त हुए थे जबकि 40 मिलियन यूरो (55.5 मिलियन डॉलर) नेमार के पिता की कंपनी को प्राप्त हुए थे।


जांच में पता चला है कि बार्सिलोना ने नेमार को हासिल करने के लिए 83.3 मिलियन यूरो (90 मिलियन डॉलर)  खर्च किए थे। बार्सिलोना के पूर्व और मौजूदा अध्यक्ष और सांतोस के प्रतिनिधियों से भी पूछताछ हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed