फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   Mumbai City FC regain top spot after goalless draw with SC East Bengal

Indian Super League: मुंबई ने बंगाल के साथ ड्रॉ खेला, अंकतालिका में फिर से पहले पायदान पर पहुंची

Fri, 07 Jan 2022 11:20 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, वास्को
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, वास्को Published by: शक्तिराज सिंह Updated Fri, 07 Jan 2022 11:20 PM IST
सार

मुंबई सिटी एफसी ने इंडियन सुपर लीग के मैच में एससी ईस्ट बंगाल के खिलाफ ड्रॉ मैच खेला। इसके साथ ही मुंबई की टीम एक बार फिर से अंकतालिक में पहले पायदान पर पहुंच गई है। 
 

विज्ञापन
Mumbai City FC regain top spot after goalless draw with SC East Bengal
मुंबई और बंगाल के मैच में कोई टीम गोल नहीं कर पाई - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इंडियन सुपर लीग के मैच में मुंबई सिटी एफसी और एससी ईस्ट बंगाल के बीच मैच ड्रॉ रहा। इस मैच में कोई भी टीम गोल नहीं कर सकी। इसके साथ मुंबई की टीम फिर से अंकतालिका में पहले पायदान पर पहुंच चुकी है। यह टीम पिछले चार मैचों में कोई जीत हासिल नहीं कर पाई है। वहीं बंगाल की टीम पिछले 10 मैचों में कोई जीत नहीं हासिल कर पाई है। इस मैच में इगोर एनगुलो ने सबसे पहले गोल करने का प्रयास किया। हालांकि गोलकीपर अरिंदम ने आसानी से उनका हेडर रोक लिया। 
विज्ञापन


एनगुलो के बाद डैनियल चीमा ने दूसरे छोर पर गोल करने की कोशिश की। उनका निशाना सही नहीं था और गेंद गोल पोस्ट के दाएं तरफ से निकल गई। इस बीच बंगाल को बड़ा झटका लगा, जब उनके खिलाड़ी जॉयनर लूरेंको चोटिल हो गए और उनकी जगह अंकित मुखर्जी को शामिल करना पड़ा। 
विज्ञापन


दोनों टीमें गोल करने में नाकाम
इस मैच में दोनों टीमों का डिफेंस बहुत मजबूत था और पहले हाफ में कोई भी टीम स्कोर करने का बड़ा मौका नहीं बना सकी। मुंबई ने पहले हाफ में गेंद अधिकतर समय अपने पास रखी, लेकिन उसके खिलाड़ी बंगाल के डिफेंस को नहीं भेद सके। हाफ टाइम तक दोनों टीमों का स्कोर बराबरी पर था। बिकास जैरू ने दूसरे हाफ में मोहम्मद रफीक को अंदर भेजा और दूसरे हाफ की शुरुआत में ही मुंबई के खिलाड़ियों ने पेनाल्टी की मांग की, लेकिन रेफरी ने उनकी मांग नकार दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद ब्राजील के खिलाड़ी ने लंबी दूरी से गोल करने का प्रयास किया पर गोलकीपर भट्टाचर्जा ने इसे भी रोक लिया। इस दौरान मुंबई के खिलाड़ियों के अंदर गोल न कर पाने की खीज साफ दिखाई दी, लेकिन वो मैच का नतीजा नहीं पलट सके और उन्हें लगातार चौथे मैच में जीत नहीं नसीब हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed