फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   MS Dhoni to take on Virat Kohli in ISL.

फुटबॉल के मैदान पर आमने-सामने होंगे धोनी और कोहली

Wed, 15 Oct 2014 04:15 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 15 Oct 2014 04:15 PM IST
विज्ञापन
MS Dhoni to take on Virat Kohli in ISL.
आज का दिन टीम इंडिया के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और उपकप्तान विराट कोहली के लिए बेहद खास है क्योंकि उनकी टीम पहली बार मैदान पर उतरेगी, लेकिन दोनों ही क्रिकेटर मैदान पर नहीं होंगे।
विज्ञापन


टीम इंडिया में एक साथ खेलने वाले धोनी और कोहली बुधवार को गोवा में इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) में प्रतिद्वंद्वी नजर आएंगे क्योंकि दोनों ही आईएसएल में एक-एक टीम के सहमालिक हैं।
विज्ञापन


धोनी ने आईएसएल में चेन्नईयन एफसी में अपना पैसा लगाया है, जबकि कोहली का पैसा एफसी गोवा क्लब में लगा है और दोनों के पास इन टीमों की सहमालिकाना है।

कप्तान धोनी को फुटबॉल का जबर्दस्त फैन माना जाता है और वह आईएसएल में अपनी टीम चेन्नईयन एफसी को पहली बार खेलते देखने के लिए बेकरार हैं।

चेन्नई फुटबॉल टीम में 2006 में वर्ल्ड कप जीतने वाली इटली टीम के सदस्य रहे माइकल सिल्वेत्रे और मार्को मैत्राजी प्रमुख आकर्षण होंगे।

जबकि गोवा की टीम में फ्रेंच खिलाड़ी ग्रेजॉय आर्नोलिन और युनेस बेगेलियोन और पुर्तगाल के ब्रूनो फिनेरो और माइकल परेरा जैसे बड़े नाम शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed