फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   Messi scores 2 goals in Barcelona s win.

पहले ही मैच में चला मेस्सी 'मैजिक', बार्सिलोना जीता

Tue, 26 Aug 2014 05:42 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 26 Aug 2014 05:42 PM IST
विज्ञापन
Messi scores 2 goals in Barcelona s win.

स्पेनिश लीग के पहले ही मैच में चला लियोनल मेस्सी का 'मैजिक' चल गया और बार्सिलोना को शानदार शुरुआत मिल गई। अर्जेंटीना के स्टार स्ट्राइकर मेस्सी के 2 गोल की मदद से बार्सिलोना ने लीग में जीत के साथ शुरुआत की।

विज्ञापन


10 खिलाड़ियों से खेल रहे बार्सिलोना ने नवनियुक्त कोच लुइस एनरिक के पदार्पण मैच में एल्चे क्लब को 3-0 से शिकस्त दी। मैच में अधिकतर समय मेस्सी का ही जादू देखने को मिला।
विज्ञापन


बार्सिलोना ने शुरुआत से ही आक्रामक रुख अपनाया और ताबड़तोड़ हमले किए। हालांकि पहली सफलता के लिए उसे 41 मिनट तक इंतजार करना पड़ा। मेस्सी ने टीम के लिए विपक्षी खिलाड़ियों को छकाते हुए मैच का पहला गोल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसके कुछ समय बाद ही जेवियर मैस्चेरानो को रेफरी ने रेड कार्ड दिखाकर मैदान से बाहर भेज दिया। उन्हें विपक्षी गोलकीपर के सामने फाउल करने का खामियाजा भुगतना पड़ा। हाफ टाइम के तुरंत बाद चोटिल नेमार की जगह मैदान में उतरे 18 वर्षीय मुनीर हद्दादी ने टीम की बढ़त को दोगुना कर दिया।

इसके बाद 63वें मिनट में मेस्सी ने अपना दूसरा और बार्सिलोना का तीसरा गोल किया।

नहीं दिखे दो दिग्गज
बार्सिलोना के सीजन के पहले मैच में उसे दो स्टार खिलाड़ियों नेमार और लुइस सुआरेज के बगैर ही मैदान पर उतरना पड़ा। ब्राजील के नेमार ब्राजील में हुए वर्ल्ड कप के दौरान चोटिल हो गए थे, जबकि उरुग्वे के सुआरेज पर अक्तूबर तक किसी भी मैच में खेलने पर रोक लगी हुई है।


रोनाल्डो ने भी पहले मैच में दागा गोल
एक अन्य मुकाबले में यूरोपियन चैंपियन रियल मैड्रिड ने कोरदोबा को 2-0 से मात देकर जीत से शुरुआत की। रियल की इस जीत में क्रिस्टियानो रोनाल्डो का अहम योगदान रह जिन्होंने खेल के 90वें मिनट में गोल दागा। इससे पहले 30वें मिनट में करीम बेन्जेमा ने गोलकर अपनी टीम को बढ़त दिलाई।

स्पेनिश लीग के अन्य मुकाबले
एबार ने रियल सोसिदाद को 1-0 से हराया। एबार की फर्स्ट डीविजन में यह पहली जीत भी है।
सेल्टा विगो ने गेटाफे को 3-1 से मात दी।
विलेरियल ने लेवांते को 2-0 से हराया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed