फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   Messi nets 400th goal as Barcelona edge past Valencia

मेसी ने छुआ एक और मुकाम, बार्सिलोना के लिए दागा 400वां गोल

Sun, 19 Apr 2015 07:01 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Sun, 19 Apr 2015 07:01 PM IST
विज्ञापन
Messi nets 400th goal as Barcelona edge past Valencia

अर्जेंटीनी स्टार लियोनल मेसी ने अपने बेमिसाल करियर में एक और मील का पत्थर स्थापित कर दिया। ला लीगा में शनिवार को उन्होंने बार्सिलोना क्लब के लिए अपना 400 वां रिकॉर्ड गोल पूरा किया।

विज्ञापन


मेसी के इस लाजवाब प्रदर्शन के साथ ही उनकी टीम ने वैलेंसिया को 2-0 से पराजित कर दिया।

ला लीगा में बार्सिलोना शीर्ष पर मौजूद है और रियल मैड्रिड से 5 अंक आगे है। लुइ सुआरेज ने पहले ही मिनट में मेसी के थ्रू पास पर टीम का पहला गोल किया।

वैलेंसिया के पास इसके बाद बराबरी के लिए मौके थे लेकिन डानी पेरेजो ने पहले हाफ के दसवें मिनट में पेनाल्टी मिस कर दी। मेसी ने अंतिम क्षणों में टीम का दूसरा और क्लब के लिए अपना 400 वां गोल किया।
विज्ञापन


डिएगो एल्वेस के साथ वन टू वन की शैली में बढ़ते हुएपहले प्रयास में उनका चिप गोलकीपर ने रोक लिया था लेकिन गेंद रिबाउंड हुई और दूसरे प्रयास में मेसी ने लेफ्ट फुट से गेंद को गोल में उतार दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि मैड्रिड के पास आगामी मैच में मलागा को हराकर बढ़त को तीन अंक कम करने का मौका होगा। इस बीच तीसरे स्थान पर चल रही एटलेटिको मैड्रिड ने एंटोइनी ग्रिजमैन के दो गोलों की मदद से डिपोर्टिवा ला कारूना को 2-1 से हरा दिया।

मेसी की महिमा
471 मैचों में बार्सिलोना के लिए मेसी ने किया 400वां गोल।
बार्सिलोना क्लब के लिए किसी ने इतने गोल नहीं किए।
ला लीगा में यह उनका रिकॉर्ड 278 वां गोल रहा।
चैंपियंस लीग में भी उनका 75 गोल का रिकॉर्ड है।
इस सीजन में वह अब तक 46 मैचों में 46 गोल कर चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed