फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   Mbappe and toni kroos created history in champion league history PSG and Real Madrid won

ऐतिहासिक मुकाबले में क्रूस के गोल से जीता मेड्रिड, पीएसजी ने क्लब ब्रुग्स को 5-0 से हराया

Thu, 24 Oct 2019 08:07 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Thu, 24 Oct 2019 08:07 AM IST
विज्ञापन
Mbappe and toni kroos created history in champion league history PSG and Real Madrid won
टोनी क्रूस - फोटो : social media

टोनी क्रूस ने चैंपियंस लीग के अपने सौवें मैच को न सिर्फ खुद के लिए बल्कि रियल मैड्रिड के लिए भी यादगार बना डाला। क्रूस (18वें मिनट) के एकमात्र गोल से रियल मैड्रिड ने गैलेटैसराय को 1-0 से मात देकर चैंपियंस लीग के इस सत्र में अपनी पहली जीत दर्ज की। इससे पहले खेले गए दो मैचों में से उसे में एक में हार और एक ड्रॉ रहा था। क्रूस इस लीग के इतिहास में अपने सौवें मैच में गोल करने वाले पांचवें खिलाड़ी हैं। उनसे पहले थियरे हेनरी, एंड्रिया पिरलो, ज्लाटन इब्राहिमोविक और क्रिस्टियानो रोनाल्डो ही ऐसा कर पाए हैं। 

विज्ञापन

एम्बाप्पे की रिकॉर्ड हैट्रिक

Mbappe and toni kroos created history in champion league history PSG and Real Madrid won
mbappe

स्थानापन्न खिलाड़ी कालियान एम्बाप्पे की 22 मिनट में दागी गई हैट्रिक के दम पर पेरिस सेंट जर्मेन (पीएसजी) ने चैंपियंस लीग में क्लब ब्रुग्स को एकतरफा मुकाबले में 5-0 से रौंद दिया। इस जीत से पीएसजी की टीम नॉकआउट के करीब पहुंच गई है। फ्रांस के म्बापे (20 साल 306 दिन) टूर्नामेंट में 15 गोल दागने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन गए। एम्बाप्पे को दूसरे हाफ में 52वें मिनट में मैदान पर उतारा और उन्होंने नौ मिनट बाद ही अपना पहला गोल दाग दिया। उन्होंने (61वें, 79वें और 83वें मिनट) में गोल दागे। उनके अलावा मौरो इकार्डी (7वें व 63वें मिनट) ने दो गोल किए। 

11 साल बाद एम्बाप्पे 
म्बापे पिछले 11 वर्षों में चैंपियंस लीग में स्थानापन्न खिलाड़ी के रूप में तीन या उससे अधिक गोल दागने वाले पहले खिलाड़ी बने। उनसे पहले 2008 में विलारियल के जोसेबा एल ने अलबोर्ग के खिलाफ एक उपलब्धि हासिल की थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पाउलो की डबल ने जीता जुवेंटस 

Mbappe and toni kroos created history in champion league history PSG and Real Madrid won
पाउलो डाइबाला - फोटो : social media

पाउलो डाइबाला के दो गोल की बदौलत जुवेंटस ने पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए लोकोमोटिव मास्को को 2-1 से पराजित किया। इटली की चैंपियन टीम अंतिम 13 मिनट का खेल होने तक 0-1 से पीछे थी लेकिन डाइबाला ने 77वें और 79वें मिनट में दो मिनट में दो गोल कर जुवेंटस को जीत दिला दी। इससे पहले एलेक्सेई मिरानचुक ने पहले हाफ में गोल दागकर रूस की टीम को बढ़त दिलाई थी। 

विज्ञापन

सिटी ने अटलांटा को 5-1 से हराया

Mbappe and toni kroos created history in champion league history PSG and Real Madrid won
रहीम स्टर्लिंग - फोटो : social media

रहीम स्टर्लिंग की 11 मिनट में दागी शानदार हैट्रिक से मैनचेस्टर सिटी ने अटलांटा को 5-1 से रौंद दिया। रुस्लान मालिनोवस्की ने पहले हाफ में ही पेनाल्टी पर गोल दागकर अटलांटा को बढ़त दिला दी लेकिन सर्जियो एगुएरो ने हाफ टाइम से पहले दो गोल दागकर सिटी को 2-1 से आगे कर दिया। स्टर्लिंग ने एगुएरो के दोनों गोल में मदद की। स्टर्लिंग ने हाफ टाइम के बाद 11 मिनट में तीन गोल दागकर सिटी की 5-1 से जीत सुनिश्चित कर दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed