{"_id":"bed9a15d144c97797bcfe21e6c1ccc74","slug":"manchester-united-beat-queens-park-in-epl-hindi-news-sv","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"'चौके' के दम पर मैनचेस्टर यूनाइटेड को मिली पहली जीत","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
'चौके' के दम पर मैनचेस्टर यूनाइटेड को मिली पहली जीत
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Mon, 15 Sep 2014 01:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनचेस्टर यूनाइटेड ने प्रीमियर लीग में शानदार प्रदर्शन करते सत्र में पहली जीत के सूखे को खत्म कर दिया है। रविवार को ओल्ड ट्रैफर्ड में क्वींस पार्क रेंजर्स के खिलाफ खेले गए मुकाबले में मेजबान मैनचेस्टर यूनाइटेड ने गजब का खेल दिखाया और 4-0 से जीत दर्ज कराई। सितारों से सजी टीम की इस सत्र में यह पहली जीत भी है।
विजयी टीम की ओर से एंजेल डी मारिया और आंद्रे हेरेरा ने यूनाइटेड के लिए अपना पहला गोल दागा, जबकि वाएने रूनी और जुआन माटा ने भी गोल किए।
गोल की शुरुआत मारिया ने 24वें मिनट में 30 गज की दूरी से फ्री किक लगाते हुए की। मारिया ने यूनाइटेड के लिए पहला गोल दागा। इसके बाद 36वें मिनट में हेरेरा ने भी गोल कर टीम की बढ़त 2-0 कर दी। वाएने रूनी ने पहले ही हाफ में टीम की जीत पर लगभग मुहर लगाते हुए 44वें मिनट में गोलकर बढ़त 3-0 कर दी।
क्वींस पार्क रेंजर्स का बाहर प्रदर्शन बेहद खराब ही रहा है। उसने अपने पिछले 35 प्रीमियर लीग मैचों से सिर्फ 2 में जीत हासिल की है, जबकि 25 हारे और 7 मुकाबले ड्रॉ रहे हैं।

ला लीगा में एटलेटिको ने रियल को हराया
दूसरी ओर, मैड्रिड में एटलेटिको मैड्रिड ने चैंपियंस लीग के फाइनल में मिली सनसनीखेज हार का बदला लेते हुए ला लीगा टूर्नामेंट में यूरोपियन चैंपियन रियल मैड्रिड को 2-1 से हरा दिया।
टूर्नामेंट में मिली लगातार इस दूसरी हार के बाद रियल की टीम शीर्ष पर चल रही बार्सिलोना से 6 अंक पिछड़ गई है।
बार्सिलोना ने दिन के एक अन्य मुकाबले में ब्राजील के स्टार स्ट्राइकर नेमार के दो बेहतरीन गोल की मदद से एथलेटिक बिल्बाओ को 2-0 से हराया। एटलेटिको की शुरुआत अच्छी रही और टिएगो ने कोके के कॉर्नर पर हेडर से टीम को बढ़त दिला दी।
हालांकि क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने पहले हाफ के मध्य में ही पेनाल्टी को गोल में बदल कर रियल को बराबरी दिला दी। रोनाल्डो चोट से उबरकर 3 हफ्ते बाद मैदान पर उतरे थे।