{"_id":"5ae70fe74f1c1b64098b74f4","slug":"lionel-messi-overtakes-on-cristiano-ronaldo-in-money-league","type":"story","status":"publish","title_hn":"लियोनल मेसी ने तोड़े कमाई के पिछले सारे रिकॉर्ड, रोनाल्डो को भी छोड़ा पीछे","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
लियोनल मेसी ने तोड़े कमाई के पिछले सारे रिकॉर्ड, रोनाल्डो को भी छोड़ा पीछे
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 30 Apr 2018 06:15 PM IST
विज्ञापन
मेसी-रोनाल्डो
- फोटो : getty
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बार्सिलोना ने अपने सुपरस्टार लियोनल मेसी की शानदार हैट्रिक की मदद से डेपोर्टिवो ला कोरुना को 4-2 से हराकर चार मैच शेष रहते ला लीगा का खिताब अपनी मुट्ठी में कर लिया है। यह कोई पहला मौका नहीं है जब मेसी ने अपने चमत्कारिक खेल के दम पर अपनी टीम को जीत दिलाई है।
विज्ञापन
इसी के साथ बार्सिलोना के स्टार फुटबॉलर लियोनेल मेसी ने कमाई के मामले में अपने प्रतिद्वंद्वी खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो को पीछे छोड़ दिया है। सैलरी, बोनस और कमर्शियल रेवेन्यू के बाद मेसी के खाते में 154 मिलियन यूएस डॉलर यानी 126 मिलियन यूरो आते हैं।
विज्ञापन
वहीं इस मामले में रियाल मैड्रिड के क्रिस्टियानो रोनाल्डो काफी पीछे छूट गए हैं। रोनाल्डो की कमाई 94 मिलियन यूरो है। वहीं बार्सिलोना के स्टार फुटबॉल नेमार 81.5 मिलियन यूरो की कमाई के साथ तीसरे नंबर पर हैं। बार्सिलोना के एक और स्टार फुटबॉलर गेरार्ड पिकी की कमाई 29 मिलियन यूरो है, जबकि रियाल मैड्रिड के फुटबॉलर गैरेथ बेल 44 मिलियन यूरो की कमाई के साथ इस लिस्सट में पांचवें नंबर पर हैं।
विज्ञापन