फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   lionel messi made many records after scoring against nigeria in world cup 2018

लियोनेल मेसी बने रिकॉर्ड्स बुक की शान, फुटबॉल इतिहास में यह कारनामा करने वाले बने एकमात्र खिलाड़ी

Wed, 27 Jun 2018 12:28 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 27 Jun 2018 12:28 PM IST
विज्ञापन
lionel messi made many records after scoring against nigeria in world cup 2018
मेसी

फीफा विश्व कप 2018 में आखिरकार लियोनेल मेसी का जादू चला और नाइजीरिया के खिलाफ उन्होंने मौजूदा टूर्नामेंट का अपना पहला गोल दागा। मेसी ने मैच के 14वें मिनट में शानदार गोल करके अर्जेंटीना को 1-0 की बढ़त दिलाई। इसके बाद नाइजीरिया के मोसेस ने पेनल्टी पर गोल करके स्कोर 1-1 से बराबर किया और अर्जेंटीना के नॉकआउट चरण में पहुंचने की उम्मीदों को करारा झटका दिया।

विज्ञापन


हालांकि मैच के 86वें मिनट में मार्कोस रोजो ने गोल करके अर्जेंटीना की जीत पक्की की। बहरहाल, लियोनेल मेसी के गोल की चर्चा दुनिया में है क्योंकि उन्होंने फीफा विश्व कप 2018 में अपना पहला गोल दागा और एकसाथ कई रिकॉर्ड्स बनाए। बता दें कि 14वें मिनट में युवा मिडफील्डर एवर ने मेसी को बेहतरीन पास दिया। उस सधे हुए पास को मेसी ने 34 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से दौड़ते हुए जाने नहीं दिया। क्षण भर में चीते जैसी फुर्ती के साथ फुटबॉल को जाली के अंदर डाल दिया। 
विज्ञापन


इस गोल के साथ ही अर्जेंटीना की टीम खुशी से एक-दूसरे से लिपट गई, स्टेडियम में मेसी... मेसी का शोर गूंजने लगा। चलिए आपको बताते हैं कि मेसी ने गोल करते ही क्या-क्या रिकॉर्ड्स बनाए:

विज्ञापन
विज्ञापन

जादूगर मेसी के नायाब रिकॉर्ड्स

lionel messi made many records after scoring against nigeria in world cup 2018
लियोनेल मेसी और मार्कोस रोजो

लियोनेल मेसी फुटबॉल इतिहास के पहले ऐसे खिलाड़ी बने, जिन्होंने किशोरावस्था, 20 से अधिक उम्र और 30 से अधिक उम्र में विश्व कप में गोल करने में सफलता प्राप्त की। मेसी ने वर्ल्ड कप में पहली बार 2006 में जर्मनी में गोल किया था, तब वह 19 साल के थे। इसके बाद दक्षिण अफ्रीका में 2010 में उन्होंने कोई गोल नहीं किया, लेकिन ब्राजील वर्ल्ड कप में उन्होंने 4 गोल किए थे और अपनी टीम को फाइनल तक ले जाने में कामयाब रहे। 2018 वर्ल्ड कप में यह उनका पहला गोल था। 

लियोनेल मेसी ने मौजूदा विश्व कप में अपना पहला गोल दागा जो कि टूर्नामेंट का 100वां गोल रहा।

मेसी अब महान डिएगो माराडोना के स्पेशल क्लब में शामिल हो गए हैं। वह तीन विश्व कप में गोल करने वाले अर्जेंटीना के तीसरे खिलाड़ी बने। इसी के साथ उन्होंने महान माराडोना और गैब्रिएल बटिस्टुटा की बराबरी की।

रोनाल्डो से आगे निकले लियोनेल मेसी। इन दोनों के बीच गोल के अंतर का एक मजेदार आंकड़ा निकलकर सामने आया है। मेसी ने अब तक 867 गोल किए हैं जबकि रोनाल्डो के 866 गोल हैं। गोल का यह अंतर इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि रोनाल्डो की तुलना में मेसी ने 149 मैच कम खेले हैं। 

विश्व कप में मेसी चौथी बार खेल रहे हैं और उन्होंने अभी तक कुल 6 गोल किए हैं। इनमें से 4 गोल तो उन्होंने पिछले वर्ल्ड कप में किए थे। ब्राजील में खेले गए पिछले विश्व कप में मेसी ने 7 मैच खेले, जिनमें 4 गोल किए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed