{"_id":"ee25ac071495468565de56a373987306","slug":"la-liga-tournament-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रियल मैड्रिड ने अपनी धरती में सेल्टा का विजय रथ रोका ","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
रियल मैड्रिड ने अपनी धरती में सेल्टा का विजय रथ रोका
Updated Mon, 26 Oct 2015 03:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्पेन के अग्रणी फुटबॉल क्लब रियल मैड्रिड ने ला लीगा के तहत शनिवार को खेले गए एक मुकाबले में सेल्टा विगो को 3-1 से हरा दिया।
विज्ञापन
मौजूदा सत्र में सेल्टा की यह पहली हार है। इस जीत के बाद रियल के नौ मैचों से 21 अंक हो गए हैं और वह सेल्टा को पीछे छोड़ते हुए अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंच गया है।
सेल्टा के नौ मैचों से 18 अंक है और वह तालिका में दूसरे स्थान पर है। रियल की ओर से मैच के आठवें मिनट में क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने गोल कर अपनी टीम को शुरुआती बढ़त दिला दी।
विज्ञापन
इसके बाद 23वें मिनट में डी सिल्वा डानिलो ने गोल कर रियल की बढ़त को दोगुना कर दिया। सेल्टा की ओर से 85वें मिनट में मैनुएल एगुडो नालिटो ने गोल कर स्कोर को 2-1 कर दिया।
विज्ञापन
रियल की ओर से जूनियर मार्सेलो ने 96वें मिनट में गोल कर अपनी टीम को 3-1 से जीत दिला दी।
सेविला ने गेटाफे को दी शिकस्त्र
अन्य मुकाबलों में फ्रेंच स्ट्राइकर केवन गेमेईरो की हैट्रिक की बदौलत सेविला ने गेटाफे को 5-0 से रौंद दिया। ग्रेनाडा की टीम पर हालांकि रेलीगेशन बरकरार है। ग्रेनाडा ने रियल बेटिस के साथ 1-1 से ड्रॉ खेला।